scriptTribes India Delhi Haat में MP की जनजातीय कला का जलवा | Tribes India Delhi Haat incinerate tribal art of MP | Patrika News

Tribes India Delhi Haat में MP की जनजातीय कला का जलवा

locationसीधीPublished: Feb 13, 2021 06:57:46 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-आदि महोत्सव में मध्यप्रदेश की जनजातियों के लगे हैं एक दर्जन स्टॉल

आदि महोत्सव में एमपी के आदिवासी कला का जलवा

आदि महोत्सव में एमपी के आदिवासी कला का जलवा

सीधी. MP की जनजातीय कला का जलवा Tribes India Delhi Haat में देखने को मिल रहा है। यहां प्रदेश की जनजातीय कला और संस्कृति आकर्षण का केंद्र बनी है। दिल्ली हाट में जनजातियों के तकरीबन एक दर्जन स्टॉल लगे हैं।
इस आदि महोत्सव में अशोकनगर की सहरिया जनजाति के चंदेरी वस्त्र, धार की भिलाला जनजाति के बाघप्रिंट, खरगोन जिले के भिलाला जनजाति के महेश्वरी वस्त्र, डिंडोरी जिले के अगरिया जनजाति का लोहे की कला-कृतियां, झाबुआ के भील जनजाति की झाबुआ गुडि़या और मोती के आभूषण प्रर्दशनी में आए लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। महोत्सव में सिहोर के वनोपज उत्पाद तथा सतना के जैविक उत्पाद के पंडाल भी हैं। उमरिया जिले के बैगा और भोपाल से आए परधान गौड़ चित्रकार अपनी पारंपरिक चित्रकला का सजीव प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्हें भी खूब सराहना मिल रही है।
बता दें कि जनजातीय कार्य मंत्रालय के तहत भारतीय आदिवासी सहकारी विपणन विकास संघ के तत्वावधान में आयोजित “आदि महोत्सव” एक वार्षिक कार्यक्रम है जो 2017 में शुरू किया गया था। 15 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में 200 से अधिक स्टॉल के माध्यम से आदिवासी हस्तशिल्प, कला, चित्रकारी, वस्त्र और आभूषणों का प्रदर्शनी के साथ-साथ बिक्री की भी सुविधा है। महोत्सव में देश भर से लगभग एक हजार आदिवासी एवं कारीगर भाग ले रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो