सीधी

अनियंत्रित ऑटो पलटा, आधा दर्जन यात्री घायल

सीधी से भेलकी जाते समय कुर्रवाह में हुआ हादसा, जिला चिकित्सालय मे चल रहा घायलों का उपचार

सीधीMay 17, 2019 / 09:11 pm

Manoj Kumar Pandey

sidhi news

सीधी। सीधी से भेलकी जा रहा ऑटो कुर्रवाह गांव में अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पुल मे जा गिरा, जिससे आटो मे सवार आधा दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन घायलो को जिला चिकित्सालय तो शेष को एक निजी नर्सिंग होम मे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। यह घटना शुक्रवार की दोपहर करीब 3.30 बजे की है।
बताते चलें कि आटो संचालन के लिए निर्धारित दूरी तय की गई है। बीच मे सिर्फ शहर मे आटो संचालन की अनुमति दी गई थी, गांवो मे सफर करने वाले आटो पर कार्रवाई भी की जा चुकी है। किंतु वर्तमान मे हालात यह है कि ऑटो जीप, टैक्सी वाहनो को टक्कर दे रहे हैं। 20 से 25 किमी की दूरी यात्रियों को लेकर ऑटो चालक तय कर रहे हैं। ऐसी ही स्थिति शुक्रवार को देखने को मिली। जहां आटो क्रमांक एमपी 53 आर 0528 शहर को छोड़ क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बिठाकर भेलकी गांव जा रहा था। आटो की रफ्तार तेज होने के कारण कुर्रवाह गांव मे पुल के पास चालक बुद्धसेन यादव कंट्रोल नहीं कर पाया, जिससे आटो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा। जिससे आटो मे सवार भैयालाल यादव पिता गोपाल यादव 70 वर्ष, लल्ली यादव पति भैयालाल यादव 68 वर्ष, उमेश यादव पिता भैयालाल यादव 18 वर्ष, रामरती केवट 45 वर्ष, रामकली यादव 55 वर्ष, दद्दी कोल 55 वर्ष, रामरती कोल 60 वर्ष सभी निवासी कुर्रवाह को गंभीर चोटे आई है। जिसमें से तीन घायलो को जिला चिकित्सालय तो शेष को एक निजी नर्सिंग होम मे भर्ती कराया गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.