scriptवाजपेयी ने पोखरण परमाणु परीक्षण से दुनिया को कराया था ताकत का अहसास | Vajpayee had given the world to nuclear tests from Pokharan | Patrika News

वाजपेयी ने पोखरण परमाणु परीक्षण से दुनिया को कराया था ताकत का अहसास

locationसीधीPublished: Dec 26, 2017 11:43:59 am

Submitted by:

suresh mishra

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ष्ठी हुई।

Vajpayee had given the world to nuclear tests from Pokharan

Vajpayee had given the world to nuclear tests from Pokharan

सीधी। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा ने विविध कार्यक्रम किए। पार्टी कार्यालय में गोष्ठी हुई। सुबह 9 बजे युवा मोर्चा ने ज्योति हाई स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई। 11 बजे करगिल अमरवाह में किसान मोर्चा ने संगोष्ठी की। इसमें प्रदेश महामंत्री अजय प्रताप सिंह व जिलाध्यक्ष लालचंद गुप्ता भी मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री ने कहा, भाजपा आज जिन उचाइयों पर है, इसमें वाजपेयी जी का अहम योगदान है। वे सर्व प्रथम आर्य समाज के युवा वर्ग में सचिव चुने गए।
फिर 1939 में बाबा साहब आप्टे से प्रभावित होकर संघ से जुड़े। 1947 में प्रचारक बने। उत्तर प्रदेश से कार्य शुरू किया। निस्वार्थ भाव से पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। पोखरण परमाणु परीक्षण से उन्होंने दुनिया में भारत की शक्ति का लोहा मनावाया था।
सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई

प्रधानमंत्री सड़क योजना उनकी ही देन है। जिलाध्यक्ष लालचंद गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके तिवारी, यदुनाथ सिंह ने संबोधित किया। 12 बजे कोटहा में चिकित्सा प्रकोष्ठ ने स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इसमें सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। महिलाओं ने रंगोली बनाई।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
युवा मोर्चा ने ज्योति हाई स्कूल में सामान्य प्रतियोगिता करार्ई। इस दौरान प्रदेश महामंत्री अजय प्रताप सिंह ने कहा कि छात्रों को स्कूली ज्ञान के अलावा देश के महान पुरूषों का इतिहास भी पढऩा चाहिए। ज्योति विद्यालय में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अजय प्रताप सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी देश के उन्हीं महान समूहों में से एक है, जिनका आज हम जन्मदिन मना रहे हैं।
महान पुरूषों के बारे में भी बताना चाहिए

भाजपा जिलाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों का सर्वागींण विकास होता है, इसलिए छात्रों को उनके पाठ्यक्रम के अलावा महान पुरूषों के बारे में भी बताना चाहिए। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने पं.दीनदयाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विषय पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के संबंध में छात्रों से आवेदन पत्र भरवाए गए।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के फार्म भरवाए

शहर के पटेल पुल स्थित ज्योति हाई स्कूल में दो दर्जन से अधिक छात्रों को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए फार्म भरवाए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री अशोक मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती बहेलिया, वीरेंद्र सिंह, अमित सोनी, निशांत मिश्रा, अवनींद्र सिंह प्रसन्ने, विद्यालय के संचालक यादवेंद्र गिरी, अंकुर श्रीवास्तव, संदीप सिंह गहरवार, पंकज गुप्ता, संजय शुक्ला, राहुल त्रिपाठी, अंबुज सिंह सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो