scriptबोर्ड परीक्षा की कॉपी कम आई तो घट गए मूल्यांकनकर्ता, जानें क्या है मामला | When copy of board exam came down, decreased evaluator | Patrika News

बोर्ड परीक्षा की कॉपी कम आई तो घट गए मूल्यांकनकर्ता, जानें क्या है मामला

locationसीधीPublished: Apr 19, 2019 01:37:21 am

Submitted by:

Anil singh kushwah

धीमी हुई रफ्तार, पांच दिन का लगेगा अतिरिक्त समय

borad exam

When copy of board exam came down, decreased evaluator

सिंगरौली. माध्यमिक शिक्षा मंडल के बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पांच दिन देरी से पूरा हो पाएगा। दूसरे चरण में आई कॉपियों की संख्या कम होते ही मूल्यांकनकर्ताओं की संख्या भी कम हो गई, जिससे मूल्यांकन की रफ्तार धीमी हो गई। नतीजा समय पर मूल्यांकन पूरा होना संभव नहीं जान पड़ रहा है।
धीमी हुई रफ्तार
शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय में मूल्यांकन केंद्र के केंद्राध्यक्ष व विद्यालय के प्राचार्य आइबी उपाध्याय के मुताबिक दूसरे चरण में केवल 60 हजार उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आई हैं। कॉपियों की कम संख्या को देखते मूल्यांकनकर्ता भी धीरे-धीरे कम हो गए। वर्तमान में केवल ६० मूल्यांकनकर्ता कॉपी जांच रहे हैं।
पांच दिन का लगेगा अतिरिक्त समय
प्राचार्य ने बताया कि वैसे तो दूसरे चरण का मूल्यांकन कार्य 20 अप्रेल को ही पूरा हो जाना चाहिए, लेकिन तीसरे चरण में यहां उत्तर पुस्तिका नहीं आनी है, इसके लिए कोई परेशान की बात नहीं है। अधिकतम 25 अप्रेल तक पूरी कॉपी जांच ली जाएगी। वर्तमान में करीब 20 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना बाकी है। तीसरे चरण में मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाएं नहीं आनी हैं, इसलिए कॉपी जंचने में देरी के बावजूद केंद्राध्यक्ष राहत की सांस ले रहे हैं। गौरतलब है कि सभी चरण की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच मई तक पूरा होना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो