script

नदी किनारे इस हाल में मिला महिला का शव, परिजनों ने किया चक्काजाम

locationसीधीPublished: Jul 17, 2021 02:16:39 am

Submitted by:

Sonelal kushwaha

घर से निकली थी भैंस ढूंढने, हत्या व बालात्कार की आशंका

woman's body dead body in son river

woman’s body dead body in son river

सीधी. घर से भैंस तलाशने गई महिला ही गायब हो गई। तीन दिन बाद उसका नग्न शव सोन नदी के डेम्हा घाट में मिला तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने बालात्कार व हत्या की आशंका जताते हुए चक्काजाम कर दिया। वह जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हालांकि, अधिकारियों की समझाइश पर करीब एक घंटे बाद चक्काजाम समाप्त कर दिया गया। पोस्टमार्टम कराते हुए शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मामले की विवेचना कर रही जमोड़ी पुलिस ने बताया कि कुर्रवाह निवासी रामसुमिरन जायसवाल की भैंस १३ जुलाई को गुम गई थी। १४ की सुबह 5 बजे अन्य सदस्यों के साथ रामसुमिरन की पत्नी मनोज (३६) भैंस ढूंढने गई थी। भैंस तो कुछ ही घंटों में मिल गई, लेकिन मनोज का पता नहीं चला। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद १५ जुलाई को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। १६ की सुबह डेम्हा स्थित सोन नदी के किनारे शव बरामद हुआ।
शव से 500 मीटर दूर मिले कपड़े
लापता महिला का शव सोन नदी में नग्न अवस्था में पाया गया है, जबकि उसके कपड़े साड़ी, ब्लाउज आदि शव से करीब ५०० मीटर दूर घाट की झाडिय़ों में पाए गए हैं। परिजनों के अनुसार महिला के शरीर में चोंट के निशान भी मिले हैं।
घंटे भर चक्काजाम के साथ किया हंगामा
घटना स्थल पर पंचनामा कार्यवाही के बाद जमोड़ी पुलिस ने शव मर्चुरी भिजवा दिया, लेकिन परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम व हंगामा शुरू कर दिया। वह महिला डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराने व मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है। एसडीएम नीलांबर मिश्रा, तहसीलदार लक्ष्मीकांत मिश्रा ने समझाइश देकर उन्हेंं शांत कराया और पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
फोन पर हुई थी बात
परिजनों ने बताया कि भैंस मिलने के बाद उन्होंने मनोज को फोन कर सूचना दी थी। उसने बताया था कि मैं डेम्हा तरफ हूं। लौट रही हूं। दोपहर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने फोन लगाना शुरू किया, लेकिन मोबाइल बंद बताने लगा। परिजनों ने आस-पास के गांव व रिश्तेदारी में भी पता किया, लेकिन सुराग नहीं लगा।
प्रथम दृष्ट्या तो मामला बालात्कार व हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। लेकिन असली कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
शेषमणि मिश्रा, थाना प्रभारी

ट्रेंडिंग वीडियो