scriptकांग्रेस उम्मीदवार के बेटे के तेवर देख मचा हडक़म्प, थाने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी | congress candidate's son threatens BJP workers | Patrika News

कांग्रेस उम्मीदवार के बेटे के तेवर देख मचा हडक़म्प, थाने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी

locationसिहोराPublished: Nov 29, 2018 10:33:15 pm

Submitted by:

Premshankar Tiwari

कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे ने भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाया

congress candidate's son threatens BJP workers

कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे ने भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाया

जबलपुर। रांझी स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार शाम कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा के बेटे अंकित मिश्रा द्वारा अन्य साथियों संग पहुंच कर धमकाने को लेकर हंगामा मच गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रांझी थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। मौके पर भाजपा प्रत्याशी व निर्वतमान विधायक अशोक रोहाणी भी पहुंच गए। परिसर पर गहमा-गहमी का माहौल बन गया। अंतत: पुलिस ने अंकित सहित अन्य के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज करते हुए प्रकरण को जांच में लिया है।

नाम से दी धमकी
टीआइ मंजीत सिंह ने बताया कि रांझी स्थित भाजपा कार्यालय में शाम 4.30 बजे के लगभग कुछ कार्यकर्ता बैठे थे। मंडल अध्यक्ष रांझी दामोदर सोनी द्वारा दर्ज करायी गई शिकायत के मुताबिक तभी अंकित मिश्रा अपने पांच अन्य साथियों के साथ पहुंचा। वहां उसने कार्यकर्ताओं के सामने दामोदर सोनी का नाम लेकर धमकी दी। अंकित व उसके साथियों ने खुलकर अपशब्दों का उपयोग किया। इस दौरान भाजपा कार्यालय का माहौल गरमा गया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अंकित व उसके साथियों ने दामोदर को बुरी तरह धमकाया। यह पूरा घटनाक्रम भाजपा कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गया गया। पुलिस ने कैमरे के फुटेज मंगाए हैं। बताया गया है कि जब घटना हुई तब अंकित व कुछ ही साथी कार्यालय में थे। अंकित के जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने दामोदर को इसके बारे में बताया। जिसके बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहले कार्यालय और फिर रांझी थाने पहुंचे और हंगामा करने के बाद शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

ढाई हजार रुपए के लिए मारा चाकू
हनुमानताल थानांतर्गत मक्का नगर निवासी युवक को ढाई हजार रुपए के लिए एक युवक ने चाकू मार दिया। पुलिस के अनुसार अमजद अंसारी फेरी लगाकर बर्तन बेचता है। गुरुवार दोपहर एक बजे बड़ी मदार टेकरी में पहुंचा। वहां विलियम चौधरी मिला। उसने 2500 रुपए शराब पीने के लिए मांगे। विरोध करने पर विवाद करते हुए चाकू से हाथ पर वार कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे तो वह धमकाते हुए भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो