scriptहर्ष सहित शेखावाटी के 13 पर्यटक स्थल होंगे विकसित, 475 लाख का बजट जारी | 13 tourist places will be developed including Harsh, budget of 475 lak | Patrika News

हर्ष सहित शेखावाटी के 13 पर्यटक स्थल होंगे विकसित, 475 लाख का बजट जारी

locationसीकरPublished: Jan 28, 2022 02:20:34 pm

Submitted by:

Sachin

सीकर. हर्ष पर्वत सहित शेखावाटी के प्रमुख पर्यटक स्थलों का विकास कर उन्हें आपस में जोडऩे वाली पर्यटन सर्किट योजना जल्द ही कागजों से बाहर आएगी।

हर्ष सहित शेखावाटी के 13 पर्यटक स्थल होंगे विकसित, 475 लाख का बजट जारी

हर्ष सहित शेखावाटी के 13 पर्यटक स्थल होंगे विकसित, 475 लाख का बजट जारी

सीकर. हर्ष पर्वत सहित शेखावाटी के प्रमुख पर्यटक स्थलों का विकास होगा। उन्हें आपस में जोडऩे वाली सरकार की पर्यटन सर्किट योजना जल्द ही कागजों से बाहर आएगी। दरअसल इन स्थलों के विकास के लिए सरकार ने पहले चरण में 475 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं। जिनसे अंचल में जल्द ही पर्यटन को पंख लगेंगे। बजट में सबसे ज्यादा 70 लाख रुपए की राशि सीकर के पर्यटक स्वागत केन्द्र के लिए खर्च होगी। हर्ष के विकास के लिए भी 50 तथा फतेहपुर व रामगढ़ शेखावाटी में पर्यटन विकास के लिए 30 व 20 लाख रुपए की राशि जारी हुई है। ऐसे में यदि सबकुछ ठीक रहा तो अंचल में जल्द ही पर्यटन स्थलों के विकास के साथ- साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिल सकेगा।

ये राशि हुई मंजूर
पर्यटक स्वागत केन्द्र सीकर- 70लाख
हर्षनाथ पर्वत- 50 लाख
फतेहपुर- 30 लाख
रामगढ़ शेखावाटी- 20 लाख
लोहार्गल- 5 लाख
शाकम्भरी- 50 लाख
नवलगढ़- 40 लाख
डूंडलोद-40 लाख
मंडावा- 60 लाख
महनसर- 15 लाख
अलसीसर- 30 लाख
मलसीसर- 25 लाख
खेतड़ी -40 लाख


मिलेगा रोजगार को बढ़ावा
शेखावाटी में पर्यटन क्षेत्र के विकास के साथ रोजगार को भी संजीवनी मिल सकेगी। हर्ष सहित अंचल के ऐतिहासिक व पर्यटन स्थलों के विकास से देशी- विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। जिससे इन क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।


इनका कहना है
शेखावाटी पर्यटन सर्किट के लिए 475 लाख रुपए मंजूर हो गए हैं। इस राशि से पर्यटकों के लिए आधारभूत सुविधाओं का विकास करवाया जाएगा। इसके बाद यह पर्यटक स्थल पहले से ज्यादा आकर्षक हो जाएंगे। सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। पहले से ज्यादा पर्यटक आएंगे तो लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

-देवेन्द्र चौधरी, सहायक निदेशक पर्यटन विभाग, झुंझुनूं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो