राजस्थान में यहां फिर कोरोना अटैक, 29 पॉजिटिव आए सामने
राजस्थान के सीकर जिले में कोराना पॉजिटिव का आंकड़ा शाम को फिर बढ़ गया। इस तरह जिले में दूल्हा- दुल्हन, चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एक ही परिवार के पति- पत्नी व दो बच्चों सहित कुल कोरोना पॉजिटिव 92 हो गए।

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में कोराना पॉजिटिव का आंकड़ा शाम को फिर बढ़ गया। इस तरह जिले में दूल्हा- दुल्हन, चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एक ही परिवार के पति- पत्नी व दो बच्चों सहित कुल कोरोना पॉजिटिव 92 हो गए। जिनमें सबसे ज्यादा कोरोनेा पॉजिटिव खंडेला के 9 शामिल है। वहीं, पिपराली ब्लॉक के पलसाना में आठ, सीकर में छह व दांतारामगढ़ के पांच लोग शामिल है। दो दिन की हल्की राहत के बाद अचानक बढ़े केस से जिले में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को उपचार के लिए सांवली अस्पताल भेजने के साथ प्रभावित इलाकों में सैंपल व सर्वे का काम शुरू कर दिया है। सोमवार को 9 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर भी पहुंचे।
पलसाना में दूल्हा- दुल्हन व कार्यकर्ता पॉजिटिव
पलसाना में कुछ दिनों पहले दिल्ली से शादी कर लौटे दुल्हा-दुल्हन व चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। खास बात यह है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोविड 19 रेस्पोंस टीम का हिस्सा थी। जो घर घर सर्वे कर रही थी।
सीकर र में छह पॉजिटिव
सीकर शहर में छह कोरोना पॉजिटिव सामने आए। यहां सालासर बस स्टैण्ड के पास 65 वर्षीय व उसके कॉन्टेक्ट में आए एक ही परिवार के 32 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय युवा तथा 3 साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा वार्ड 30 में हाकीम साहब की दरगाह क्षेत्र में मुंबई से आया 38 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
दांता व नीमकाथाना में छह
दांतारामगढ़ के गोगावास में हैदराबाद से आया 32 वर्षीय युवक और 30 वर्षीय पत्नी के अलावा 11 व 9 वर्षीय बेटे, वहीं वार्ड 13 में महाराष्ट्र के अहमद नगर से आया 53 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। नीमकाथाना क्षेत्र के गांव टटेरा में दिल्ली से आया 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है।
खंडेला में एक साथ 9 पॉजिटिव
खण्डेला ब्लॉक के गांव हरदास का बास में मुंबई से आया 40 वर्षीय युवक, 39 वर्षीय पत्नी, 16 वर्षीय बेटा और 14 वर्षीय बेटी पॉजीटिव पाई गई है। वहीं गुरारा के वार्ड 10 में दिल्ली से आया 39 वर्षीय युवक, गांव दायरा के वार्ड 14 में महाराष्ट के रत्नागिरी से आई 45 वर्षीय महिला, दायरा गांव में महाराष्ट के जलगांव से आई 35 वर्षीय महिला और 14 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
दूल्हा- दुल्हन व कार्यकर्ता पॉजिटिव
पलसाना के वार्ड 4 में दिल्ली से आया 21 वर्षीय युवक व 18 वर्षीय नव विवाहित के अलावा इसी वार्ड में दिल्ली से आए 35 वर्षीय और 40 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा वार्ड 19 में 38 व 28 वर्षीय महिला, वार्ड 8 में 30 वर्षीय महिला और वार्ड 21 में 28 वर्षीय महिला संक्रमित मिले हैं।
अब पाइए अपने शहर ( Sikar News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज