scriptफिर तीन डिग्री पहुंचा तापमान, कोहरे से लिपटी आई सुबह | 3.6 degree reached temprature | Patrika News

फिर तीन डिग्री पहुंचा तापमान, कोहरे से लिपटी आई सुबह

locationसीकरPublished: Nov 28, 2020 12:39:15 pm

Submitted by:

Sachin

राजस्थान के शेखावाटी इलाके में तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी है।

फिर तीन डिग्री पहुंचा तापमान, कोहरे से लिपटी आई सुबह

फिर तीन डिग्री पहुंचा तापमान, कोहरे से लिपटी आई सुबह

सीकर. राजस्थान के शेखावाटी इलाके में तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी है। सीकर के फतेहपुर में शनिवार को तापमान फिर गिरकर 3.6 डिग्री दर्ज हुआ। जो शुक्रवार को ही सात डिग्री गिरकर 4.2 डिग्री दर्ज हुआ था। सुबह की शुरुआत आज भी अंचल में घने कोहरे के साथ हुई। अब तक ग्रामीण इलाकों तक छाई धुंध का असर आज शहरी क्षेत्रों में भी पहुंचा। कोहरे की वजह से अल सुबह दृश्यता भी कम रही। ग्रामीण इलाकों व हाईवे पर तो दृश्यता में कमी की वजह से वाहन चालकों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हेडलाइन चालू रखने पर भी वाहन चलाना मुश्किल हो रहा था। सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों व आग का सहारा लेने को मजबूर दिखे। हालांकि धीरे धीरे धूप खिलने से कोहरे व सर्दी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन, सर्दी का असर इसके बाद भी कायम है। आलम ये है कि सर्दी से बचने के लिए लोगों ने दिन में भी गर्म कपड़े पहन रखे हैं।

और गिरेगा पारा, बढ़ेगी सर्दी
इधर, मौसम विभाग ने अभी सर्दी में ओर बढ़ोत्तरी होने की बात कही है। विभाग के अनुसार अंचल में पश्चिम विक्षेाभ से बने बरसाती बादल छंट गए हैं। जिसके चलते अब मौसम साफ रहेगा और तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। अनुमान है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में अंचल में तापमान जमाव बिंदू तक भी देखने को मिल सकता है।

रबी की फसलों को फायदा
मौसम के बार-बार बदलने के कारण किसान चिंतित हो रहे थे। लेकिन, सुबह की ओस के बाद बादल छंटने व तापमान में गिरावट के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि तापमान में गिरावट व तेज सर्दी का दौर जारी रहा तो रबी की फसलों को फायदा होगा। हालांकि किसानों को ये भी आशंका है कि यदि बरसात का दौर फिर से लौटने के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई तो उससे फसलों को नुकसान भी हो सकता है। प्याज के किसान तो ज्यादा कोहरे को भी फसल के लिए नुकसान बता रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो