scriptननिहाल में खेलते समय टांके में गिरा 4 साल का मासूम, बेटे को बचाने दौड़ी मां लेकिन नहीं बच सकी जान | 4 year old innocent death due to drowning in water tank in laxmangarh | Patrika News

ननिहाल में खेलते समय टांके में गिरा 4 साल का मासूम, बेटे को बचाने दौड़ी मां लेकिन नहीं बच सकी जान

locationसीकरPublished: Jun 14, 2019 04:47:04 pm

Submitted by:

Naveen

सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में अपने ननिहाल आए एक 4 वर्षीय मासूम की पानी के टांके में गिरने से मौत हो गई।

सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में अपने ननिहाल आए एक 4 वर्षीय मासूम की पानी के टांके में गिरने से मौत हो गई।

ननिहाल में खेलते समय टांके में गिरा 4 साल का मासूम, बेटे को बचाने दौड़ी मां लेकिन नहीं बच सकी जान

सीकर।
सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में अपने ननिहाल आए एक 4 वर्षीय मासूम की पानी के टांके में गिरने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चा टांके के पास ही खेल रहा था। इस दौरान वह टांके के पास चला गया और उसमें गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रिणू गांव में गुरुवार को पानी के टांके में गिरने से 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बैजनाथ की ढाणी निवासी त्रिलोकचन्द का 4 वर्षीय बेटा लोकेश रिणू गांव स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। गुरुवार को ननिहाल में घर में बने पानी के टांके के पास खेलते समय अचानक वह टांके में गिर गया। वहीं पास में बैठी बच्चे की मां यह देखकर दौडकऱ आई और बच्चे को टांके में से बाहर निकाला। बच्चे को तुरन्त लक्ष्मणगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बेटे को देखकर दौड़ी मां
अपने 4 साल के मासूम को टांके में गिरता देख मां दौडकऱ उसके पास आई और टांके में से बच्चे को बाहर निकाला। परिजन उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोष्ति कर दिया। इधर, मासूम की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो