सडक़ पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, हडक़ंप पर पहुंची पुलिस
सीकर. कोरोना वायरस के साथ प्रदेश में रुपये फेंकने के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। अफवाह के साथ यह घटनाएं दहशत भी फैला रही है। राजस्थान के सीकर जिले में बुधवार रात को ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया। जहां शहर की शिव कॉलोनी में 500-500 रुपए के नोट बिखरने से हडक़ंप मच गया।

सीकर. कोरोना वायरस के साथ प्रदेश में रुपये फेंकने के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। अफवाह के साथ यह घटनाएं दहशत भी फैला रही है। राजस्थान के सीकर जिले में बुधवार रात को ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया। जहां शहर की शिव कॉलोनी में 500-500 रुपए के नोट बिखरने से हडक़ंप मच गया। बिखरे हुए नोट मिलने पर कॉलोनी में लोग दहशत में आ गए। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने मौका मुआयना कर रुपयों को पहले सैनेटाइज करवाया और फिर जब्त किया।
जांच की शुरू
एएसआई बीरबल सिंह ने बताया कि बुधवार रात को शिव कालोनी में सडक़ पर नोटों के बिखरे मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नोटों को सैनेटाइज कर एक पॉलिथीन में पैक कर जब्त कर लिया है। नोटों के बारे में लोगों से पूछताछ कर रहे है। उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चल सका है नोट किसके है और कहां से आए है। हो सकता है कि किसी राहगीर के चलते समय नोट सडक़ पर गिर पडे हो। नोट मिलने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं आसपास के लोगों का कहना था कि किसी शरारतीतत्व के लोगों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए सडक़ पर नोट बिखेरे है। पुलिस मामले की जांच कर नोटों के बारे में पता लगा रही है।
पक्षियों के लिए बांधे परिड़े
फतेहपुर.राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय में प्रचंड गर्मी को देखते हुए राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ ने पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए। इस अवसर पर संस्था प्रधान गणपत लाल महर्षि, अर्जुन लाल शर्मा, प्रिंस स्कूल निदेशक करण सिंह जाखड़, बजरंगलाल महर्षि, भामाशाह रिंकु बियाणी, नरोत्तम चोटिया, किशन बियाणी सहित कई लोग मौजूद रहे। इन परिण्डों की देखरेख व पानी डालने की जिम्मेदारी सुरेश कुमार गुर्जर ने सम्भाली है।
अब पाइए अपने शहर ( Sikar News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज