scriptपहले बातों में उलझाती फिर करती थी ऐसा शर्मनाक काम, पुलिस ने 8 महिलाओं को पकड़ा | 8 women of thieves gang arrested by neem ka thana police | Patrika News

पहले बातों में उलझाती फिर करती थी ऐसा शर्मनाक काम, पुलिस ने 8 महिलाओं को पकड़ा

locationसीकरPublished: Oct 21, 2019 12:05:16 pm

Submitted by:

Naveen

सदर थाना क्षेत्र के गांव गणेश्वर में रविवार को शोरूम से कपड़े चुराने वाली महिला गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार ( 8 Women of Thieves Gang Arrested ) किया गया जबकि तीन अन्य महिलाएं फरार हो गई।

पहले बातों में उलझाती फिर करती थी ऐसा शर्मनाक काम, पुलिस ने 8 महिलाओं को पकड़ा

पहले बातों में उलझाती फिर करती थी ऐसा शर्मनाक काम, पुलिस ने 8 महिलाओं को पकड़ा

नीमकाथाना/गणेश्वर.

सदर थाना क्षेत्र के गांव गणेश्वर में रविवार को शोरूम से कपड़े चुराने वाली महिला गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार ( 8 Women of Thieves Gang Arrested ) किया गया जबकि तीन अन्य महिलाएं फरार हो गई।राजकीय चिकित्सालय के पास स्थित साड़ी सेंटर शोरूम पर 11 महिलाएं कपड़े खरीदने के बहाने आई। उन्होंने व्यापारी को महंगा कपड़ा दिखाने के लिए कहा। व्यापारी महंगी साडिय़ां दिखाने लगा। गिरोह में शामिल अन्य महिलाओं ने महंगी साडिय़ा व बरी के बेस को रबर बैग में डालकर पेटीकोट में छिपा लिया। जब व्यापारी को संदेह हुआ तो कपड़े दिखाने से मना कर दिया। इसके बाद शोरूम के सामने शोर-शराबा शुरू हो गया। आसपास के लोग व महिलाएं दौडकऱ आई। अन्य महिलाओं ने गिरोही से जुड़ी महिलाओं की तलाशी ली। तीन महिलाओं के पेटीकोट में महंगे बरी के बेस व साडिय़ां मौजूद थीं। महिलाएं गिड़गिड़ाने लगीं। सदर पुलिस गिरोह की 8 महिलाओं को पकडकऱ थाना ले आई। गिरोह की अन्य तीन महिलाएं फरार हो गई। क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

देखें LIVE वीडियो: महज 4 मिनट में महिलाएं शोरूम से उड़ा ले गई 50 हजार की साड़ियां

 

सक्रिय है महिला चोर गिरोह ( Women Thief Gang )

बता दें कि सीकर में महिला चोर गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह खरीददारी के बहाने दुकानों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देता है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है। जिसमें महिलाएं खरीददारी के बहाने दुकानों में चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो