scriptराजस्थान में यहां 88 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 75 हुए स्वस्थ | 88 new corona positive found in sikar | Patrika News

राजस्थान में यहां 88 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 75 हुए स्वस्थ

locationसीकरPublished: Oct 23, 2020 07:35:15 pm

Submitted by:

Sachin

राजस्थान के सीकर जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को भी जिले में 88 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले।

राजस्थान में यहां 88 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 75 हुए स्वस्थ

राजस्थान में यहां 88 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 75 हुए स्वस्थ

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को भी जिले में 88 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जिनमें फिर सीकर शहर से सबसे ज्यादा 44 मरीज सामने आए। वहीं, जिले से 75 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए। जिसके बाद जिले में कोरोना के अब तक कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5 हजार 860 हो गई। जबकि अब तक के स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा 4 हजार 812 हो गया। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को पॉजिटिव मिले मरीजों को कोविड सेंटर व होम आइसोलेशन में उपचार शुरू कर दिया गया है। प्रभावित इलाकों में सेैनिटाइजेशन, सर्वे और सैंपलिंग भी की गई है। उन्होंने बताया कि जिले मेें अब 998 कोरोना मरीज उपचाराधीन है। जिनका सांवली स्थित कोविड सेंटर के अलावा विभिन्न जगहों पर उपचार चल रहा है।


यहां मिले पॉजिटिव केस
मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अध्किारी डा. अजय चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को सीकर शहर में 44, फतेहपुर ब्लॉक में 14, श्रीमाधोपुर में 12, लक्ष्मणगढ़ में छह, खण्डेला तथा पिपराली ब्लॉक में चार- चार, कूदन तथा दांतारामगढ़ ब्लॉक में दो- दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।

518 नए सैंपल लिए
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले से अब तक 98 हजार 955 सैम्पलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 91 हजार 738 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। शुक्रवार को विभाग ने कोरोना जांच के लिए जिलेभर से 518 नए सैंपल ओर लिए हैं। जिनकी रिपोर्ट शनिवार तक सामने आएगी।

जागरुकता अभियान चलाया
लक्ष्मणगढ़. राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे नो मास्क नो एंट्री अभियान के तहत नगरपालिका कर्मचारियों ने शुक्रवार को आमजन को जागरूक किया। ईओ अशोक कुमार चौधरी के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों ने नगर के मुख्य बाजारों एक ओर जहां मास्क का वितरण करते हुए समझाईश की, वहीं दूसरी ओर से अभियान से सम्बन्धित स्टीकर चिपकाकार व्यापारियों को जागरूक भी किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद पवन बुटोलिया, जेईन सुरेन्द्र गोदारा, लेखाकार जगन सिंह सहित अनेक कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो