scriptसीकर में मकर संक्रांति पर हुई पतंगबाजी बनी आफत, कई मासूम हुए हादसों के शिकार | accidents by Kite flyingon on makar sankranti in sikar | Patrika News

सीकर में मकर संक्रांति पर हुई पतंगबाजी बनी आफत, कई मासूम हुए हादसों के शिकार

locationसीकरPublished: Jan 15, 2018 09:25:23 am

Submitted by:

vishwanath saini

इधर, प्रशासन की रोक के बाद रविवार को कई स्थानों पर चाईनीज मांझा नजर आया।

sikar patrika news
सीकर. चाइनीज मांझा रविवार को पतंगबाजी के बीच लोगों की जान पर आफत बन गया। कई स्थानों पर लोग घायल हो गए। वहीं वाहन चालकों को भी पतंगबाजी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर छतों से गिरने के कारण भी जिला मुख्यालय सहित तीन कस्बों में बच्चे घायल हो गए। इधर, प्रशासन की रोक के बाद रविवार को कई स्थानों पर चाईनीज मांझा नजर आया।

रामगढ़-शेखावाटी: छत से गिरा युवक
पतंगबाजी के बीच सौलह वर्षीय किशोर छत से गिरकर घायल हो गया। घायल किशोर को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उपचार के लिए किशोर को चूरू रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड संख्या 24 निवासी प्रहलादराय का सोलह वर्षीय पुत्र अजय अपने घर की छत पर पतंगबाजी कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह छत से गिर गया।
फतेहपुर: युवक की गर्दन कटी

कस्बे में मंडावा पुलिया के समीप चाइनीज मांझे से एक युवक की गर्दन कट गई। युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में धानुका ट्रोमा सेंटर में रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गारिण्डा निवासी अमित ढाका गांव से मण्डावा पुलिया की तरफ बाइक पर जा रहा था। इस दौरान अचानक गर्दन पर चाइनीज डोर आ गई। अमित कुछ समझ पाता इससे पहले ही बाई साइड का गाल व गर्दन कट गई। लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार कर उसे धानुका अस्पताल भेज दिया।
लक्ष्मणगढ़: दो बच्चे हुए घायल

मकर सक्रांति के मौके पर पतंग बाजी के कारण कस्बे के दो बच्चे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड 23 के निवासी महेंद्र सैनी के पुत्र कुशाग्र सैनी अपने दोस्तों के साथ रेलवे स्टेशन रोड़ स्थित पारीक भवन में पतंग बाजी कर रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर कर घायल हो गया।
sikar patrika news
घायल अवस्था में उसे पहले लक्ष्मणगढ़ और बाद में सीकर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं वार्ड नंबर 13 निवासी युवक इम्तियाज बाईक से अपने घर जा रहा था इस दौरान चाईनीज मांझे से उसका गला कट गया। वार्ड वासियों ने घायल अवस्था में उसे लक्ष्मणगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, चाईनीज मांझे के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा देखा गया।
कस्ब के प्रदीप महर्षि, राकेश सैनी, राकेश बबेरवाल, अनुप खुड़ी वाला,अमित पारीक, नेमीचंद कटारिया ने बताया कि पांच दिन पहले ही पुलिस प्रशासन ने चाईनीज मांझे को लेकर कार्रवाई का दावा किया था। लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर सका।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो