scriptनीमकाथान में हरियाणा के गोठड़ी गैंग का सदस्य 12 बोर देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार | Accused arrested- in neemkathana police station | Patrika News
सीकर

नीमकाथान में हरियाणा के गोठड़ी गैंग का सदस्य 12 बोर देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार

नीमकाथाना. हरियाणा के सुरेेन्द्र उर्फ चिकू व विरेेन्द्र गोठडी गैंग का सदस्य आरोपी रविदत्त उर्फ सिकंदर बुधवार को 12 बोर देशी कट्टे के साथ नीमकाथाना सदर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

सीकरAug 12, 2020 / 10:12 pm

Ashish Joshi

नीमकाथान में हरियाणा के गोठड़ी गैंग का सदस्य 12 बोर देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार

नीमकाथान में हरियाणा के गोठड़ी गैंग का सदस्य 12 बोर देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार

नीमकाथाना. हरियाणा के सुरेेन्द्र उर्फ चिकू व विरेेन्द्र गोठडी गैंग का सदस्य आरोपी रविदत्त उर्फ सिकंदर बुधवार को 12 बोर देशी कट्टे के साथ नीमकाथाना सदर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थानाधिकारी लाल सिंह ने बताया कि गांव जीलो हीरामल की ढाणी निवासी आरोपी रविदत्त उर्फ सिकन्दर गुर्जर बुधवार को दिन में जीर की चौकी से दरिबा की तरफ जाने वाले रास्ते पर घूम रहा था। मुखबिर की सूचना से मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने आरोपी को चारो तरफ से घेर कर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी से १२ बोर देशी कट्टा भी जब्त किया है। पुलिस को आरोपी से अन्य कई वारदाते खुलने की संभावना है। आरोपी को गुरुवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके खिलाफ नीमकाथाना सदर, पाटन व जयपुर थाने में लूट, डकैती व आम्र्स एक्ट के मामले दर्ज है।
———————-
दूसरी गैंग के सदस्य से चल रही है रंजिश
आरोपी रविदत्त उर्फ सिकन्दर की हरियाणा की दूसरी महाकाल गैंग के सदस्य गांवडी निवासी राजेश उर्फ लीडर व कृष्ण जाट से रङ्क्षजश चल रही है। आरोपी पर 10-15 दिन पहले चूहा की ढाणी पाटन के पास उक्त लोगों ने आरोपी पर फायरिंग भी की थी। उस दौरान वह बचकर फ रार हो गया था।

Home / Sikar / नीमकाथान में हरियाणा के गोठड़ी गैंग का सदस्य 12 बोर देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो