scriptनिशानेबाजी के साथ महिलाओं ने चौके-छक्के लगाए | Women shot fours and sixes with firing | Patrika News

निशानेबाजी के साथ महिलाओं ने चौके-छक्के लगाए

locationहरदाPublished: Feb 26, 2018 10:46:55 am

Submitted by:

pradeep sahu

प्रदेश स्तरीय कतिया गौरव खेल उत्सव का आयोजन…

Women shot fours and sixes with firing

Women shot fours and sixes with firing

हरदा. नई सोच नई चाह महिला मंडल द्वारा रविवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण में विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं के लिए 15 खेल गतिविधियों का आयोजन किया। इसमें 6 जिलों से समाज की महिलाएं व युवतियां शामिल हुईं। खेल उत्सव सुबह 10 बजे शुरु हुआ। इस दौरान क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, रस्सी कूद, चकती फेंक, भाला फेंक, कुर्सी दौड़, निशानेबाजी, बास्केटबॉल, पिटटू, कैरम, जलेबी दौड़, एक मिनट, चम्मच दौड़ आदि खेल गतिविधियों का आयोजन हुआ। कुर्सी दौड़ में 60 वर्ष तक की बुजुर्ग महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने 200 मीटर की दौड़ में युवतियों को भी पीछे छोड़ दिया। क्रिकेट में मालती भैंसारे ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। रस्सी कूद, चम्मच दौड़ व खो-खो में भी महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। लाडो अभियान की जिला ब्रांड एंबेसडर गीता पांडे इस दौरान मौजूद थी। आयोजन में मनोरमा पाटनकर, अर्चना चौरसिया, सुशीला नागराज, शशि दमाड़, ज्योति सेजकर, सेवंती ओनकर, सुनीता चौरे, लीला चौरे, सुषमा बिल्लौरे, ममता भवरे आदि मौजूद रहीं। अनिल भवरे ने बताया कि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को महिला दिवस पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम
खिरकिया. स्थानीय विष्णु राजोरिया महाविद्यालय में शनिवार को सांस्कृतिक एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जपं अध्यक्ष जगदीश सोलंकी एवं प्राचार्य डॉ. एनपी जोशी विशेष रूप से मौजूद थे। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। महाविद्यालय में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी एस शर्मा, प्रध्यापक एके शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष दीपिका सोलंकी सहित छात्रसंघ पदाधिकारी एवं विद्यार्थी मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम की शुरूआत में मंच पर फ्लैक्स लगाने की बात को लेकर छात्र संगठनों के कार्यकर्ता का आपस में विवाद हो गया। छात्र संगठन अपने फ्लैक्स को मंच पर लगाने पर अढ़े रहे, जिसका दूसरे संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। महाविद्यालय के कार्यक्रम के दौरान बाहरी लोग फ्लैक्स लगाने को लेकर उकसाते नजर आए। जिससे विवाद बढऩे की नौबत बन गई, लेकिन कॉलेज प्रबंधन की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. जोशी का कहना था कि फ्लैक्स लगाने को लेकर कुछ विरोधा हुआ था। समझाइस के बाद कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो