scriptCM राजे बाद अब यह बात ‘भुनाने’ अमित शाह आएंगे सीकर | Amit Shah will be in Sikar on 4th october 2018 | Patrika News

CM राजे बाद अब यह बात ‘भुनाने’ अमित शाह आएंगे सीकर

locationसीकरPublished: Sep 25, 2018 11:47:35 am

Submitted by:

vishwanath saini

www.patrika.com/sikar-news/

raipur

Amit Shah will be in Sikar on 4th october 2018

सीकर. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 से पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने गौरव यात्रा के तहत शेखावाटी में तीन दिन बिताए हैं। जनता को साढ़े चार साल का हिसाब दिया। साथ ही विकास के लिए एक बार फिर से आगामी पांच साल और मांगे हैं। अब मुख्यमंत्री के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शेखावाटी का दौरा करेंगे।

 

 

READ : सीएम राजे ने राजस्थान चुनाव 2018 से पहले 68 हजार को दिया यह बड़ा तोहफा

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चार अक्टूबर 2018 को सीकर आएंगे। वे सीकर में पहले गौरव सेनानियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यूआईटी अध्यक्ष हरिराम रणवां ने बताया कि सम्मेलन में सीकर व झुंझुनूं जिले के गौरव सेनानी शामिल होंगे। चूरू के गौरव सेनानियों को शामिल करने को लेकर अभी तय नहीं हो सका है। इसके बाद शक्ति केन्द्र प्रभारियों का सम्मेलन होगा। इसमें ढाई हजार से ज्यादा शक्ति केन्द्र प्रभारी शिरकत करेंगे।

 

READ : शिक्षा में सीकर सिरमौर, अगले साल शुरू होगा मेडिकल कॉलेज

 


दोनों कार्यक्रम सीकर शहर में ही होने की संभावना है। शक्ति केन्द्रों के कार्यक्रम में प्रभारियों को चुनावी जीत के टिप्स दिए जाएंगे। यह चुनावी योद्धा आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में मुख्य तौर पर कमान संभालेंगे। दोनों कार्यक्रमों का स्थान जल्द तय होगा। अगले चुनाव के हिसाब से भाजपा की शेखावाटी पर काफी निगाह है। इसलिए अगले चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा ने गौरव सेनानियों के कार्यक्रम के लिए सीकर को चुना है।

 

#Gaurav Yatra Sikar Live : शेखावाटी में सीएम वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा सम्पन्न, जानिए कहां-क्या सौगातें मिलीं

 


इसलिए चुना सीकर
शेखावाटी ने सबसे ज्यादा शहीद देश को दिए है। पिछले चुनाव के समय में गौरव सेनानियों की वन रैंक-वन पेंशन की मांग थी। इसका भी भाजपा ऐलान कर चुकी है। ऐसे में भाजपा इस घोषणा को भुनाने के लिए शेखावाटी में सीकर को चुना है, ताकि अगले चुनाव में इसका फायदा मिले सके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो