scriptराजस्थान CM पद के उम्मीदवार अमराराम यहां से लड़ेंगे चुनाव, BJP-कांग्रेस दोनों में मची खलबली | Amraram is loktantrik Morcha Candidate from dantaramgarh Sikar | Patrika News

राजस्थान CM पद के उम्मीदवार अमराराम यहां से लड़ेंगे चुनाव, BJP-कांग्रेस दोनों में मची खलबली

locationसीकरPublished: Nov 13, 2018 05:15:45 pm

Submitted by:

vishwanath saini

पूर्व विधायक व किसान नेता अमराराम इस बार भी दांतारामगढ़ सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि धोद से पूर्व विधायक पेमाराम मैदान में होंगे।

Rajasthan Election 2018

Amraram is loktantrik Morcha Candidate from dantaramgarh Sikar

सीकर. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद अब सभी को कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच माकपा ने अपने छह उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। फिलहाल छहों प्रत्याशी सीकर जिले की विभिन्न सीटों के लिए तय किए गए हैं। पूर्व विधायक व किसान नेता अमराराम इस बार भी दांतारामगढ़ सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि धोद से पूर्व विधायक पेमाराम मैदान में होंगे।

 

लक्ष्मणगढ़ से बीएस मील, फतेहपुर से आबिद हुसैन, सीकर से अब्दुल कयूम कुरेशी, खंडेला से सुभाष नेहरा उम्मीदवार होंगे। माकपा नेता सीताराम येचुरी व वृंदा करात भी सीकर व दांतारामगढ़ में होने वाली सभाओं को संबोधित करने के लिए 16 नवम्बर को आएंगे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान लोकतांत्रिक मोर्चा ने पिछले दिनों जयपुर में हुई बैठक में तय किया कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो सीएम अमराराम ही होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो