शादी में फायरिंग के बाद से थी पुलिस पर इनकी नजर
धोद का जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू सिंह व विश्वेन्द्र सिंह अपराधी प्रवर्ती के हैं। जीतू के खिलाफ पांच व विश्वेन्द्र सिंह के खिलाफ तीन मामले पहले से दर्ज है। जीतू सिंह को पुलिस ने फरवरी माह में दर्ज मामले में हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। जमानत पर बाहर आने के बाद वह फिर हथियार की तस्करी में जुट गया। जयदीप सिंह का नाम पुलिस के सामने किरडोली बड़ी गांव में शादी में फायरिंग के दौरान सामने आया था। इस पर पुलिस ने इस पर नजर रखनी शुरू कर दी। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली की जितू सिंह व विश्वेन्द्र ङ्क्षसह एक अप्रेल को मध्यप्रदेश से हथियार खरीद कर लाए हैं। जयदीप व महेन्द्र यह हथियार खरीदने वाले हैं। इस पर पुलिस ने चारों पर नजर रखनी शुरू कर दी। बाद में संयुक्त कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार बरामद कर लिए।
पुलिस ने इस वर्ष पकड़े 18 हथियार
सीकर जिले में तस्करी के हथियारों की स्थिति का अंदाजा पुलिस की कार्रवाई से लगाया जा सकता है। पुलिस ने इस वर्ष अब तक ही 18 अवैध हथियार जब्त किए हैं। जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा अब तक महज सात था। हालांकि पुलिस हथियारों के प्रमुख तस्करों तक नहीं पहुंच पाई। अधिकतर मामलों में हथियार मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश से आने की बात सामने आई है।