script

राजस्थान में सिर्फ इतनी सी बात पर रद्द हो गई सेना भर्ती रैली, इन अफसरों को कोस रहे हजारों युवा

locationसीकरPublished: Oct 13, 2017 06:09:54 pm

Submitted by:

vishwanath saini

सीकर.जिला मुख्यालय पर इस बार सेना भर्ती रैली नहीं होने से नौकरी की आस लगाए बैठे करीब 35 हजार युवाओं की उम्मीदें निराशा में डूब गई हैं।

Army Recruitment Rally  sikar
सीकर.जिला मुख्यालय पर इस बार सेना भर्ती रैली नहीं होने से नौकरी की आस लगाए बैठे करीब 35 हजार युवाओं की उम्मीदें निराशा में डूब गई हैं। जबकि हकीकत यह है कि हर बार आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली में जिले के युवा उत्साह से शामिल होते हैं। लेकिन, इस बार प्रशासन की अनदेखी के कारण सेना भर्ती आयोजित नहीं करवाई जा सकी। जिससे युवाओं के फौज में जाने के अरमानों पर पानी फिर गया है।
सेना में जाने की तैयारियां धरी की धरी रह गई हैं। सेना भर्ती मुख्यालय जयपुर की ओर से हर बार सीकर स्थित जिला स्टेडियम में सितंबर या अक्टूबर माह में सेना भर्ती रैली आयोजित की जाती रही है। लेकिन, इस बार सेना की भर्ती नहीं होने से बेरोजगार युवा सकते में हैं। इनका कहना है कि पिछले एक साल से दौड़ व बीम लगाकर सेना में जाने का ख्वाब देख रहे हैं। परंतु भर्ती की तारीख अभी तक तय नहीं हो पाई है। जबकि तैयारी के लिए उन्होंने अभी तक हजारों रुपए कोचिंग क्लास व डिफेंस एकेडमी ज्वाइन कर खपा दिए हैं।
धोद के महावीर सिंह ने बताया कि सेना में भर्ती होने का सपना एक साल से सजा रखा है। उसी आधार पर तैयारी कर रखी थी। लेकिन, अभी तक भर्ती का समय तय नहीं होने से इंतजार दम तोड़ता नजर आ रहा है। इधर, फतेहपुर के रणवीर व पिपराली के ओमप्रकाश के अनुसार यदि समय रहते सेना भर्ती आयोजित नहीं की गई तो वे लोग मार्च में ओरवऐज होने के कारण कभी भर्ती में शामिल नहीं हो सकेंगे।
bharti rally sikar
अब फरवरी में होने की संभावना
सेना भर्ती मुख्यालय व प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सितंबर माह में होने वाली भर्ती फरवरी में होने की संभावना है। क्योंकि इस महीने में प्रदेश के अन्य जिलों में कोई भर्ती अभी तय नहीं है। इधर, प्रशासन का भी मानना है कि इस महीने में कोई चुनाव या अन्य गतिविधियां नहीं होने के कारण पुलिस व अधिकारी भी फ्री रहेंगे।
टोल फ्री नंबरों पर लें जानकारी
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सेना भर्ती मुख्यालय ने भर्ती संबंधित जानकारी के लिए ट्रोलफ्री नंबर जारी कर रखे हैं। जिन पर पद, योग्यता, प्रवेश व परीक्षा संबंधित जानकारी आसानी से हासिल की जा सकती है। इस बार सेना भर्ती के लिए आवदेन भी ऑनलाइन ही लिए जाएंगे।
प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देते हुए अटकाई भर्ती
जयपुर सेना भर्ती मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन को चि_ी लिखकर सितंबर व अक्टूबर माह में सेना भर्ती की अनुमति मांगी गई थी। लेकिन, प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देते हुए भर्ती को रद्द कर दिया और आगामी दिनों में भर्ती रखने के फैसले से अवगत कराया था। इधर, प्रशासनिक अधिकारियों का तर्क है कि उन दिनों शहर में लॉयन आर्डर की स्थिति बनी हुई थी। प्रशासन और पुलिस उसमें व्यस्त होने के कारण सेना भर्ती नहीं करवाई जा सकी।
30 से 35 हजार युवा होते हैं शामिल
सेना भर्ती रैली में हर बार जिले के 30 से 35 हजार युवा शामिल होते हैं। सैनिक बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण युवाओं में सैना में जाने का जोश व जज्बा भी रहता है। जिसकी तैयारी वे कई महीनों पहले ही शुरू कर देते हैं। लेकिन, इस बार तय समय पर भर्ती नहीं होने से उनकी आशाएं धूमिल हो गई हैं। जबकि पिछली बार हुई सेना भर्ती में जिले के सैकंडों युवा चयन किए गए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो