scriptVIDEO : सीकर में पहली बार निकली भगवान शिव की बारात, पूरा शहर बना बाराती | Patrika News
सीकर

VIDEO : सीकर में पहली बार निकली भगवान शिव की बारात, पूरा शहर बना बाराती

10 Photos
6 years ago
1/10

सीकर. महाशिवरात्रि पर्व बुधवार को मंदिरों में मनाया गया। महाशिवरात्री पर मंदिरों में कई धार्मिक आयोजन किए गए। दिनभर भगवान शिव के जलाभिषेक व पूजा अर्चना का भी दौर वैदिक मंत्रोंचार के साथ जारी रहा। शहर में भोलेनाथ की बारात निकली गई, तो कही शिव विवाह हुआ। महाशिवरात्रि के इस मौके पर भक्तों ने विशेष आराधना कर शिव को रिझाया। सुबह से ही मंदिरो में जलाभिषेक का कार्यक्रम शुरू हो गया। मंत्रों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। महाशिवरात्रि के मौक़े पर शहर के हर मंदिर में उत्सव जैसा माहौल था। महिलाओ से लेकर पुरुष तक सभी पूजा में जुटे थे।

2/10

महादेव की बारात में नाचते गाते पहुंचे लोग शहर के कल्याणजी का मंदिर से महादेव की बारात निकाली गयी। बारात में डीजे और ढोल पर झूमते हुए भक्त पहुंचे। मदिर के महंत ने बताया की शहर में इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है। शिवजी के बारात के साथ भव्य झांकी भी लगायी गई। इसके अलावा मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या भी आयोजित हुआ।

3/10

गोपीनाथ मंदिर शिवरात्रि के पर्व पर यहां सुबह से भक्तों ने शिवजी का जलाभिषेक किया। मंदिर में कई धार्मिक आयोजन हुए। उसके बाद भोले बाबा की महा आरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। सुबह से लोगों का तांता लगा रहा। हालांकि मंगलवार की बजाय बुधवार को भीड़अधिक नहीं रही।

4/10

पशुपतिनाथ मंदिर मंदिर में शिवरात्रि के पावन अवसर पर फूलो की विशेष सजावट की गई। इसके अलावा भगवान का शिव का भव्य श्रृंगार भी किया गया। यहां चार प्रहर का पूजन, आरती, प्रसाद वितरण आदि हुआ।

5/10

कल्याण मंदिर महामंदिर रोड पर स्तिथ कल्याण मंदिर में सुबह से ही भक्त पहुंचना शुरू हो गए। शाम 5 बजे कल्याणजी का मंदिर से शिव बारात निकाली गई। शिव बारात के अलावा शहर में झांकी भी सजाई गई। जिसमे सभी कलाकारों ने बेहद रोमांचक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद महाआरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ।

6/10

शिवदातारेश्वर हनुमान मंदिर शहर में सूरजपोल गेट के पास बाबा अमरनाथ की भव्य झांकी सजी। साथ ही चार प्रहर का पूजन, आरती, स्तुति और प्रसाद वितरण किया गया। शिवशक्ति राम मंदिर रामलीला मैदान के पीछे शिवशक्ति राम मंदिर में पार्थिव शिवलिंग पूजन, चार प्रहर की आरती, स्तुति और शिवजी का भव्य श्रंगार हुआ।

7/10

नागेश्वर महादेव मंदिर नागेश्वर बगीची में स्तिथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के साथ भगवन शिव का भव्य श्रंगार किया गया। शाम को महाआरती और चार प्रहर की पूजा हुई।

8/10

पत्रिका की ओर से हुआ आयोजन राजस्थान पत्रिका व युवा जागृति संस्थान की ओर से रानी शक्ति मंदिर स्थित शिवालय में अभिषेक का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान महिलाओं ने शिवजी का अभिषेक किया। इसके बाद भजनों के जरिए भी भोलेनाथ को रिझाया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजिका मंजू लाटा, लीलावती शर्मा व माया आर्दि महिलाएं मौजूद रही।

9/10
10/10
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.