सीकर

बड़ी खबर: 13 लाख 60 हजार रुपये के नकली नोट जब्त, जयपुर में चलती थी प्रिंटिंग मशीन

सीकर. दादिया टोल नाके से दस लाख के नकली नोट के साथ तीन आरोपियों को पकडऩे के बाद पुलिस ने अब 3.60 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ तीन ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सीकरJul 03, 2020 / 11:12 pm

Sachin

बड़ी खबर: 13 लाख 60 हजार रुपये के नकली नोट जब्त, जयपुर में चलती थी प्रिंटिंग मशीन

सीकर. दादिया टोल नाके से दस लाख के नकली नोट के साथ तीन आरोपियों को पकडऩे के बाद पुलिस ने अब 3.60 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ तीन ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नकली नोटों के तार जयपुर से जुड़े हुए है। जयपुर में दो सौ फीट बाइपास पर नकली नोट छापे जा रहे थे। एएसपी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आसिफ पुत्र लियाकत निवासी टांई, बिसाउ झुंझुनूं, अभिषेक कुमार पुत्र चंद्रशेखर निवासी ब्यावर अजमेर, मेजर खां पुत्र ईसफ खां निवासी टाई बिसाऊ, झुंझुनूं को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि 17 लाख रुपए के नोट छापने की डील की गई थी। पुलिस ने तीन दिन पहले दस लाख रुपए के नकली नोटों के साथ असलम, रफीक व रफीक को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि असलम का भाई रियाज सउदी अरब में रहता है। उसने असलम को रुपए भेजे तो उसे नकली नोट दिए गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी तो पता लगा कि जयपुर में ही नकली नोट छापे जा रहे थे। जो लोग विदेश में रहते है। उनके परिवार को यह झांसे में लेते है। पुलिस को पूरे रैकेट का पता लगा तो देर रात को दबिश देकर जयपुर से आसिफ व अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया। आसिफ से दो लाख रुपए, अभिषेक से एक लाख रुपए बरामद हुए। वहीं झुंझुनूं से मेजर खां को 60 हजार रुपए के साथ पकड़ा गया। इनके पास से 3.60 लाख रुपए बरामद हुए। अब तक पुलिस 13.60 लाख रुपए बरामद कर चुकी है।

 

असली नोटों के बदले थमाए नकली नोट


आईपीएस प्रोबेशनर वंदिता राणा ने बताया कि मेजर खां, आसिफ टाई गांव व आसपास के विदेश में रहने वाले लोगों से संपर्क कर नजर रखते थे। विदेश में काफी लोग मजदूरी करते है। घर पर वे जरूरत पडऩे पर रियाल मुद्रा देकर रुपए भेजते है। दोनों को रुपयों की जानकारी थी। इनके कई जानकार विदेश में रहते है। असलम के भाई रियाज के असली रुपयों के बदले नकली रुपए छाप कर देने की योजना बनाई। रियाज से इन्होंने शौकत के फर्जी नाम से बात की। उसको कहा कि घर पर रुपए की जरूरत हो तो तुम सउदी में हमारे आदमी को रुपए दे देना। भारत में हम तुम्हारे आदमी को रुपए दे देंगे। तब विदेश में रियाज से 10 लाख के रियाल ले लिए। सीकर में उसे

 

जयपुर में प्रिंटिग मशीन लगाकर छाप रहे थे नोट


लॉकडाउन से पहले जयपुर में इन्होंने प्रिंटिग मशीन खरीदी। पहले इन्होंने 100,200 रुपए के नोट छापने शुरू किए। बाजार में अलग-अलग कर नोट सामान खरीदने में चलाने लगे। नोट पकड़ में नहीं आए तब इन्होंने दो हजार रुपए का नोट छापना शुरू किया। पकड़े जाने के डर से ये जयपुर में नोट नहीं चलाते थे। जांच में सामने आया कि करीब दो लाख रुपए के 100,200 रुपए के नकली नोट छाप कर चलाए गए।

 

इनका रहा सराहनीय कार्य


एएसपी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सदर थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल मदनलाल, कांस्टेबल अनिल कुमार, विकास, ओमप्रकाश व दादिया थानाधिकारी ब्रिजेश सिंह, कंास्टेबल दिनेश, प्रेम, विकास, अशोक के साथ सायबर सैल से कांस्टेबल अंकुश व राकेश का सराहनीय कार्य किया गया। नकली नोटों की सूचना मिलने पर झुंझुनूं जाने वाले रास्ते पर दादिया से ब्रिजेश सिंह को टोल पर लगाया। वहीं सदर थानाधिकारी पुष्पेंद्र को दूसरे टोल पर लगाया गया।

Home / Sikar / बड़ी खबर: 13 लाख 60 हजार रुपये के नकली नोट जब्त, जयपुर में चलती थी प्रिंटिंग मशीन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.