सीकरPublished: Oct 16, 2022 08:17:01 pm
Sachin Mathur
सीकर. किसानों की कर्ज माफी सरीखा बड़ा वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार को भाजपा ने अब किसानों के मुद्दे पर ही घेरने की तैयारी कर ली है।
सीकर. किसानों की कर्ज माफी सरीखा बड़ा वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार को भाजपा ने अब किसानों के मुद्दे पर ही घेरने की तैयारी कर ली है। भाजपा सोमवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की गृह विधानसभा लक्ष्मणगढ़ में शेखावाटी स्तरीय किसान रैली आयोजित करेगी। जिसमें प्रदेश के किसानों के लिए बाजरे के न्यूनतम समर्थन मूल्य व अतिवृष्टि क्षेत्र में बर्बाद हुई फसलों की भरपाई को प्रमुख मुद्दा रखा गया है। स्टेडियम में सुबह 11.30 बजे शुरू होने वाली रैली को लेकर रविवार को सांसद कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए रैली की रूपरेखा रखी। चुतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र सरकार किसान सम्मान निधी देने के साथ किसानों को उपज की डेढ गुना कीमत देने का वादा पूरा कर रही है।