scriptजो लोग भाजपा को वोट नहीं देंगे वो देश के हो ही नहीं सकते- नरेन्द्र खीचड़ | bjp lok sabha candidate narendra khichar at fatehpur sikar | Patrika News

जो लोग भाजपा को वोट नहीं देंगे वो देश के हो ही नहीं सकते- नरेन्द्र खीचड़

locationसीकरPublished: Mar 28, 2019 06:47:54 pm

Submitted by:

Vinod Chauhan

Lok Sabha Election 2019: झुंझुनूं से भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र खीचड़ कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए बिगड़े बोल बोल गए। हुआ यूं कि झुंझुनूं संसदीय क्षेत्र के फतेहपुर कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक थी।

Lok Sabha Election 2019: झुंझुनूं से भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र खीचड़ कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए बिगड़े बोल बोल गए। हुआ यूं कि झुंझुनूं संसदीय क्षेत्र के फतेहपुर कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक थी।

जो लोग भाजपा को वोट नहीं देंगे वो देश के हो ही नहीं सकते- भाजपा प्रत्याशी

फतेहपुर (झुंझुनूं).

झुंझुनूं से भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र खीचड़ कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए बिगड़े बोल बोल गए। हुआ यूं कि झुंझुनूं संसदीय क्षेत्र के फतेहपुर कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक थी। भाजपा कार्यालय में आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं को वोटिंग के प्रति उत्साहित करते हुए मारवाड़ी में वे कह उठे कि-रोज का पांच वोट हर कार्यकर्ता पक्का कर। इस मन में सकुन मिलसी…आराम स रोटी खासी…और लेणियो एक पैग ज्यादा लेसी। उनकी इस टिप्पणी पर कार्यकर्ता ठहाका लगा उठे। बाद में संभलते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव नहीं एक चुनौती है। इस बार नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत कर उन्हें फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना राष्ट्र हित में होगा। वोट प्रत्याशी नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर आएंगे। बैठक में एक गुट के नहीं आने को लेकर भी काफी चर्चा रही।


‘जो लोग भाजपा को वोट नहीं देंगे वो देश के हो ही नहीं सकते’
खीचड़ ने राष्ट्रीयता का हवाला देते हुए कहा कि जो लोग भाजपा को वोट नहीं देंगे वो देश के हो ही नहीं सकते है। जिसमें राष्ट्र भावना है वो तो देश को वोट देना चाहता है। नरेन्द्र खीचड़ ने कहा कि पार्टी के साथ ईमानदारी के साथ काम करना है। पार्टी आगामी प्रधान व चेयरमैन के लिए भी गुप्त सर्वे करवा रही है। इस चुनावों के दौरान गुप्त सर्वे होगा उसके आधार पर ही टिकट मिलेगी।


ज्यादा वोट से जीतने वाला बनेगा मंत्री
भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार खीचड़ ने कहा कि इस बार टिकट वितरण में वरिष्ठता नहीं देखी गई। उन्होंने कहा कि इस बार जन भावनाओं को देखकर टिकट दिया गया है। इसलिए टिकट उन्हें मिला है। वैसे ही राजस्थान से मंत्री बनाएं जायेंगे वो भी सीनियरर्टी के हिसाब से नहीं बनेंगे। जो ज्यादा वोट से जीतेगा उसको मंत्री बनाया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो