scriptराजस्थान में यह जगह है कांग्रेस के वोटों की खान, यहां BJP कभी नहीं जीती | BJP never won from Mandawa constituency in Rajasthan election | Patrika News

राजस्थान में यह जगह है कांग्रेस के वोटों की खान, यहां BJP कभी नहीं जीती

locationसीकरPublished: Oct 31, 2018 04:16:32 pm

Submitted by:

vishwanath saini

Mandawa Jhunjhunu से राजस्थान की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह, सलीम तंवर, कृष्ण कुमार व रामेश्वर सिंह भाजपा के टिकट पर हार का सामना कर चुके।

ashok gehlot sachin Pilot

sachin Pilot ashok gehlot

झुंझुनूं. कांग्रेस को राजस्थान में तीन प्रदेशाध्यक्ष देने वाले मंडावा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा अभी तक सेंध नहीं लगा पाई है। हालत यह है कि पिछले चुनाव में नरेन्द्र मोदी की सुनामी भी भाजपा प्रत्याशी को जीत नहीं दिला सकी थी। भाजपा के सलीम तंवर तीसरे स्थान पर रहे थे। उनको 14.25 फीसदी मत मिले थे। निर्दलीयों को मिले मतों से आधे मत भी सलीम के नहीं आए थे। मंडावा विधानसभा क्षेत्र से सबसे पहले सरदार हरलाल सिंह कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे। इसके बाद रामनारायण चौधरी प्रदेश अध्यक्ष बने। फिर डॉ चंद्रभान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।

 

भाजपा के कई दिग्गज हारे


यहां से राजस्थान की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह, सलीम तंवर, कृष्ण कुमार व रामेश्वर सिंह भाजपा के टिकट पर हार का सामना कर चुके।


तीन बार तो प्रत्याशी ही नहीं उतारे

कारण चाहे समझौता रहा हो या कुछ और लेकिन, यह सच्चाई है कि भाजपा ने तीन बार तो यहां प्रत्याशी ही नहीं उतारे। वर्ष 1985, वर्ष 1990 व 1998 में भाजपा ने यहां अपना कोई प्रत्याशी ही नहीं उतारा।

दो बार महिलाएं रही विधायक
मंडावा की जनता ने दो बार महिलाओं को भी जिताकर विधानसभा में भेजा है। पहली बार कांग्रेस के टिकट पर 1985 में सुधा देवी को जिताया। इसके बाद वर्ष 2008 में रीटा चौधरी को जिताकर विधानसभा में भेजा था।


राजस्थान चुनाव 2013 की स्थिति

 

प्रत्याशी——————— प्राप्त मत———————पार्टी
नरेन्द्र कुमार—————- 58637———————–निर्दलीय
रीटा चौधरी——————41519————————निर्दलीय
सलीम तंवर—————- 20458 ———————–भाजपा
डॉ चंद्रभान——————15815————————-कांग्रेस
प्यारेलाल ढूकिया———– 4852————————- बसपा
हरीश गोयल—————-790————————– बीएएसडी
नोटा 1455

यह भी संयोग


सरदार हरलाल सिंह का गांव हनुमानपुरा, रामनारायण चौधरी का गांव हेतमसर व डॉ चंद्रभान का गांव जयङ्क्षसहपुरा है। तीनों ही गांव आपस में बहुत नजदीक हैं।

 

मंडावा विधानसभा क्षेत्र में अब तक के विधायक

वर्ष, विधायक और पार्टी
1957 लच्छूराम सीपीआइ
1962 रघुवीरसिंह स्वतंत्र पार्टी
1967 रामनारायण चौधरी कांग्रेस
1972 रामनारायण चौधरी कांग्रेस
1977 रामनारायण चौधरी कांग्रेस
1980 लच्छूराम जनता पार्टी
1985 सुधा देवी कांग्रेस
1990 डॉ चंद्रभान जनता दल
1993 रामनारायण चौधरी, कांग्रेस
1998 रामनारायण चौधरी, कांग्रेस
2003 रामनारायण चौधरी, कांग्रेस
2008 रीटा चौधरी, कांग्रेस
2013 नरेन्द्र कुमार निर्दलीय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो