scriptपाठ्यक्रम बदलाव को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, भाजपा बोली- राजस्थान की आन-बान-शान के प्रतीक का अपमान | Bjp protest in sikar against congress govt for syllabus change in book | Patrika News

पाठ्यक्रम बदलाव को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, भाजपा बोली- राजस्थान की आन-बान-शान के प्रतीक का अपमान

locationसीकरPublished: May 17, 2019 05:40:53 pm

Submitted by:

Vinod Chauhan

प्रदेश में स्कूल पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर चल रहे बवाल के बीच सरकार के खिलाफ भाजपा ने आज रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

पाठ्यक्रम बदलाव को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, भाजपा बोली- राजस्थान की आन-बान-शान के प्रतिक का अपमान

पाठ्यक्रम बदलाव को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, भाजपा बोली- राजस्थान की आन-बान-शान के प्रतिक का अपमान

सीकर।

प्रदेश में स्कूल पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर चल रहे बवाल के बीच सरकार के खिलाफ Bjp ने आज रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन Protest किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम का ज्ञापन दिया। जिला प्रमुख अपर्णा रोलण की अगुआई में इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा Govind Singh Dotasra के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कांग्रेस सरकार आते ही इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर बच्चों को गलत तथ्य पढ़ाना चाह रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा की ओर से दिये गये ज्ञापन में बताया गया है कि राजस्थान की Congress सरकार वीर सांवरकर, महाराणा प्रताप व जौहर को लेकर पाठ्यपुस्तकों में अपमानजनक शब्दों के साथ बदलाव कर रही है। राजस्थान ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत के मान सम्मान व स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने का काम कांग्रेस सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है। राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा वीर सांवरकर को अंग्रेजों से माफी मांगने वाला बताकर देश के महान क्रांतिकारी का घोर अपमान किया है। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की आन-बान-शान के प्रतीक महाराणा प्रताप के शौर्य का भी अपमान किया है। इस दौरान चेतावनी दी कि यदि पाठ्यक्रम में किसी भी तरह का बदलाव किया गया तो भाजपा प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो