scriptVIDEO : राजस्थान में यहां पर हुआ BJP के वरिष्ठ कार्यकर्ता का मर्डर, शोक में बदल गया चुनावी माहौल | BJP senior worker Murder in churu rajasthan | Patrika News
सीकर

VIDEO : राजस्थान में यहां पर हुआ BJP के वरिष्ठ कार्यकर्ता का मर्डर, शोक में बदल गया चुनावी माहौल

मृतक भाजपा का वरिष्ठ कार्यकर्ता व एलआईसी अभिकर्ता था। चूरू भाजपा में विभिन्न पदों रहे चुके थे।

सीकरOct 26, 2018 / 06:42 pm

vishwanath saini

churu news

churu BJP worker murder

चूरू. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 की चर्चाएं चहुंओर हैं। चुनावी माहौल के बीच राजस्थान के चूरू में भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक भाजपा का वरिष्ठ कार्यकर्ता व एलआईसी अभिकर्ता था। वे चूरू भाजपा में विभिन्न पदों रहे चुके थे।

चूरू पुलिस के मुताबिक चूरू प्रतिभा नगर में सुनारों की बाड़ी क्षेत्र वार्ड 40 निवासी विजय कुमार भाटी ने आरोपी प्रभु को रुपए उधार दे रखे थे। इस बात को लेकर मृतक आरोपी के वार्ड 42 स्थित किराए के मकान में अपने रुपए का तकादा करने गया था। घर में उपर बने कमरे में दोनों में आराम से बातचीत हो रही थी। इस दौरान रुपए की बात को लेकर दोनों में गर्मा-गर्मी हो गई। इसी को लेकर आरोपी प्रभु ने विजय भाटी पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

चूरू डीएसपी महेंद्र पारीक के मुताबिक आरोपी प्रभु की तबीयत बिगडऩे पर उसे भी पुलिस की निगरानी में अस्पताल में भर्ती करवाया है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया। पुलिस ने मृतक के भतीजे अमित भाटी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया।


आरोपी की बेटी व पत्नी को लगी चोट
घटना के दौरान शोर सुनकर आरोपी की बेटी व पत्नी भी बीच-बचाव करने के लिए पहुंची। इस बीच 14 वर्षीय बेटी सोनू की बांह व पत्नी वंदना के हाथ पर चाकू से चोट लग गई। बेटी को अस्पताल ले जाकर उसका उपचार करवाया गया। मृतक के एक बेटा विशाल (07) भी है।


शोभायात्रा व जागरण स्थगित
झारिया मोरी के पास स्थित मृतक के पुराने मकान के पास बने भैरव मंदिर में जागरण था। दोपहर में शोभायात्रा निकाली जाने वाली थी। मगर विजय भाटी को चाकू मारे जाने की सूचना मिलने पर दोनों ही कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। मौके पर सनसनी फैल गई। मृतक विजय भाटी तीन बेटियों व एक बेटे का पिता है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। रास्ते में मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। बेटियां बेसुध हो गई। आस-पास के लोगों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो