scriptभाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया आज शेखावाटी में, खाटूश्यामजी व सालासर बालाजी के करेंगे दर्शन | BJP state president Satish Poonia today reached sikar | Patrika News

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया आज शेखावाटी में, खाटूश्यामजी व सालासर बालाजी के करेंगे दर्शन

locationसीकरPublished: Sep 22, 2019 12:13:12 pm

Submitted by:

Vinod Chauhan

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ( BJP State President Satish Poonia in Sikar ) रविवार को प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सीकर जिले में आएंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया आज शेखावाटी में, खाटूश्यामजी व सालासर बालाजी के करेंगे दर्शन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया आज शेखावाटी में, खाटूश्यामजी व सालासर बालाजी के करेंगे दर्शन

सीकर.

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ( BJP State President Satish Poonia in Sikar ) रविवार को प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सीकर जिले में आएंगे। यूआईटी के पूर्व चेयरमेन हरिराम रणवा और जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का जिले की सीमा सरगोठ से चूरू जिले के सालासर पहुंचने के दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया जाएगा। स्वागत का दौर सरगोठ से शुरू हो जाएगा। पूनियां का चूरू जिले के सालासर पहुंचने तक रास्ते में कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ स्वागत किया होगा। इस दौरान वे रींगस मेंं भैंरूजी व खाटूश्यामजी ( Khatushyam JI ) में श्याम बाबा एवं सालासर ( Salasar ) में बालाजी के दर्शन करेंगे। पार्टी ने पूनियां के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर दी है।


यह रहेगा प्रदेशाध्यक्ष का कार्यक्रम
सतीश पूनियां जयपुर से रवाना होकर सुबह 10.20 बजे सरगोठ पहुंचेंगे। जहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद सरगोठ से चलकर सुबह 10.30 बजे रींगस में भैंरूजी दर्शन करेंगे। 10.40 बजे रींगस में स्वागत, 10.50 बजे लांपुवा, 11 बजे खाटूश्यामजी, 11.10 बजे खाटूश्यामजी में श्याम बाबा के दर्शन करेंगे। पूनियां 11.30 बजे पलसाना, 11.45 बजे अखेपुरा टोल, 12 बजे राणोली, 12.10 बजे बाजौर आएंगे। मलकेडा में दोपहर साढ़े 12 बजे पूनिया पत्रकारों से वार्ता करेंगे। 12.30 बजे मलकेड़ा में प्रेस वार्ता, 1.15 बजे गोकुलपुरा तिराहा, 1.20 बजे बजरंग कांटा, 1.30 बजे पुलिस लाइन, 1.40 बजे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के आवास पर जाएंगे। 1.50 पुलिस लाइन, 2 बजे कल्याण सर्किल, 2.10 बजे तापडिय़ा बगीची, 2.15 बजे जाट बाजार, 3.10 बजे नानी चौराहा, 3.30 बजे सेवद बड़ी, 3.50 बजे काछवा, 4.10 बजे नेछवा, 4.30 बजे गनेड़ी, 4.45 बजे सालासर, 5 बजे सालासर मंदिर में बालाजी के दर्शन, 5.15 बजे सालासर में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो