scriptसीकर फिर हुआ शर्मसार : छात्रा को नशीली वस्तु खिला अश्लील विडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, और बाद में की ये गन्दी हरकत | blackmailing and rape with girl in sikar | Patrika News

सीकर फिर हुआ शर्मसार : छात्रा को नशीली वस्तु खिला अश्लील विडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, और बाद में की ये गन्दी हरकत

locationसीकरPublished: May 02, 2018 03:30:29 pm

Submitted by:

vishwanath saini

सहेली के साथ किराए के मकान में रहने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

brother in law raped sister in law

सीकर. सहेली के साथ किराए के मकान में रहने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि सहेली के चाचा ने ही छात्रा को नशीली वस्तु खिलाकर उसकी वीडियो क्लिप बना ली थी और इसके बाद क्लिप को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। इधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवाया है और आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। उद्योग नगर थाना पुलिस के अनुसार छात्रा के नाना ने थाने में रिपोर्ट दी है कि उसकी दोहिती सीकर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह अपने साथ पढऩे वाली सहपाठी के साथ यहीं पर किराए के मकान में रहती थी। आरोप है कि सहेली के चाचा सुरेंद्र ने छह महीने पहले उसे एक नशीली वस्तु खिला दी थी।

 

 

 

जिसके कारण उसे नशा हो गया और नशे की हालत में आरोपित ने उसकी अद्र्धनग्न अवस्था में वीडियो क्लिप बना ली थी। इसके बाद वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल करता रहा और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बदनामी के डर के कारण वह उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को भी नहीं दी। इसके बाद जब छात्रा गुमसुम रहने लगी तो परिजनों को शक होने पर उसने वजह पूछी तो वह भी सकते में आ गए। इसके बाद उन्होंने आरोपित सुरेंद्र के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

 


फरार हुआ आरोपित
दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित के यहां दबिश दी। लेकिन, गिरफ्तारी के डर से वह फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। इधर, घटना के बाद से छात्रा सहमी हुई है और उसने पढ़ाई भी छोड़ रखी है।

 


दूसरे मामले में भी नहीं हुई गिरफ्तारी
गत दिनों पहले दादिया थाने में भी नशीली कोल्ड डिंक्स पिलाने के बाद एक छात्रा के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन, घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की जांच अधूरी चल रही है। जबकि मामले में आरोपित नामजद है और छात्रा के बयान तक हो चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो