scriptतिरंगे में लिपटकर घर आया बीएसएफ का जवान, कोई नहीं रोक पाया आंसू | BSF jawan Deaddbody Reached patoda Laxmangarh | Patrika News

तिरंगे में लिपटकर घर आया बीएसएफ का जवान, कोई नहीं रोक पाया आंसू

locationसीकरPublished: Jan 09, 2018 12:29:01 pm

Submitted by:

vishwanath saini

सीमा सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर के पद पर सेवारत पाटोदा निवासी बजरंग सिंह शेखावत का रविवार को ड्यूटी के दौरान कोलकाता में निधन हो गया।

BSF JAWAN
लक्ष्मणगढ़. सीमा सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर के पद पर सेवारत पाटोदा निवासी बजरंग सिंह शेखावत का रविवार को ड्यूटी के दौरान कोलकाता में निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह सोमवार सुबह पैतृक गांव पाटोदा लाई गई। सोमवार को ही गांव के मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
११ वर्षीय पुत्र हर्षवर्धन सिंह ने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इससे पहले बजरंग सिंह की अंतिम विदाई में पहुंचे ग्रामीणों ने बजरंग सिंह अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाए।

अंतिम संस्कार से पूर्व बीएसएफ सप्लाई कोर के जवानों ने बजरंग सिंह को सलामी दी। जवानों की सैन्य टुकड़ी ने राउंड फायर कर बजरंग सिंह को नमन किया।

बीएसएफ के कमांडेंट याकूब पठान, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश जोशी तथा पुलिस उप अधीक्षकबृजमोहन असवाल ने बजरंग सिंह की देह पर पुष्प-चक्र अर्पित किए ।
इस असवर पर नेछवा थानाधिकारी गोपीराम बाजिया, गिरधारी लाल शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल शर्मा सहित बड़ी तादाद में उपखंड के मौजिज लोग व ग्रामीण भी उपस्थित थे।


जानकारी के अनुसार पाटोदा निवासी बजरंग सिंह शेखावत (47 वर्ष) बीएसएफ में कोलकाता तैनात थे। रविवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई।
उन्हें उपचार के लिए पहले नजदीकी अस्प्ताल तथा बाद में बीएसएफ के अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया। बजरंग सिंह के पिता गोविन्द सिंह भी बीएसएफ में एमटीओ रह चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो