scriptधारदार हथियार से हमला कर BSF जवान की हत्या करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार | bsf jawan murder case two criminal arrested in laxmangarh | Patrika News

धारदार हथियार से हमला कर BSF जवान की हत्या करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

locationसीकरPublished: Oct 08, 2019 11:51:25 am

Submitted by:

Vinod Chauhan

Sikar Crime News : बीएसएफ जवान सुमेर सिंह की हत्या ( BSF Jawan Sumer Singh Murdered ) के दो साल बाद दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

धारदार हथियार से हमला कर बीएसएफ जवान की हत्या करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

धारदार हथियार से हमला कर बीएसएफ जवान की हत्या करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

लक्ष्मणगढ़.

बीएसएफ जवान सुमेर सिंह की हत्या ( BSF Jawan Sumer Singh Murdered ) के दो साल बाद दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तब से दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों को पकडऩे के लिए दो-दो हजार का इनाम घोषित किया था। थानाधिकारी राममनोहर ने बताया कि रोरू छोटी निवासी जितेन्द्र सिंह व जयसिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीएसएफ जवान की हत्या के दो आरोपी रोरू छोटी इलाके के आस पास ही घूम रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दोनों को पकडऩे के लिए कई स्थानों पर दबिश दी।

यह भी पढ़ें

मुंबई में भीख मांगने वाला सीकर का बुजुर्ग निकला लखपति ! 8.77 लाख की FD, बोरियों में भरा मिला इतना कैश

दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हत्या में शामिल 17 आरोपितों में से 11 आरोपितों को पुलिस पकड़ चुकी है। अभी मामले में 4 आरोपित फरार चल रहे है। दो साल पूर्व 16 अगस्त 2017 को रोरू छोटी गांव में भोलागिरी बाबा की बगीची में बीएसएसफ के जवान सुमेर सिंह पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी, सरियों, चाकू व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में सुमेर सिंह की मौके पर मौत हो गई। उसके बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो