scriptपूर्व संसदीय सचिव व पूर्व विधायक सहित 37 जनों पर मुकदमा दर्ज | Casefiled against Former Mla | Patrika News

पूर्व संसदीय सचिव व पूर्व विधायक सहित 37 जनों पर मुकदमा दर्ज

locationसीकरPublished: Sep 25, 2018 04:25:35 pm

Submitted by:

santosh

www.patrika.com/rajasthan-news/

fir

मालपुरा. शहर में गत 23 अगस्त को कांवडिय़ों पर हुए पथराव के बाद उपजे तनाव व 24 अगस्त को हुई आगजनी, लूटपाट, पथराव की घटनाओं को लेकर सासंद, विधायक, भाजपा के कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं केे खिलाफ मामले दर्ज किए गए है

नीमकाथाना। कोटपूतली-कुचामन स्टेट हाइवे 37बी को जाम करने पर पाटन पुलिस ने पूर्व संसदीय सचिव, पूर्व विधायक व कांग्रेस युवा नेता सहित 37 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी अनुसार, 27 जुलाई को रैया का बास की लड़की का अपहरण करने को लेकर पाटन थाने में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। करीब दो महीने गुजरने केबाद लड़की की बरामदगी नहीं करने पर गुर्जर समाज द्वारा धांधेला रोड पर सर्वसमाज महापंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें दर्जनों नेताओं ने भाग लिया था।
महापंचायत में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर आक्रोश जताया था। जिन पर आरोप है कि बड़काऊ भाषण देकर पाटन में अशांति फैलाने की योजना बना रखी थी। सहमति नहीं बनने पर सर्व समाज के हजारों लोगों ने स्टेट हाइवे 37बी को पूरी तरह जाम कर दिया था एवं पाटन कस्बे में प्रतिष्ठानों को बलपूर्वक बंद भी करवाया गया था। जिससे राहगीरों, वाहन चालकों सहित लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी।
महापंचायत का प्रतिनिधि मंडल नीमकाथाना में गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री से वार्ता करने पर जाम को खुलवाया गया था। पाटन पुलिस से मिली जानकारी अनुसार स्टेट हाइवे को जाम करने के दौरान आमजन को हुई परेशानी को ध्यान में रखते हुए थानाधिकारी सवाईसिंह तंवर ने पूर्व संसदीय सचिव व कोटपूतली पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाणा, पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, कांग्रेस युवा नेता अंतरिक्ष मोदी, समाजसेवी करणसिंह बोपिया, छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेश गुर्जर, उप प्रधान महेन्द्र मांडिया, रोहिताश नटवाडिय़ा, कैलाश बोपिया, गोपी कसाणा, राजपाल डोई, पूर्व सरपंच मालाराम गुर्जर सहित 37 लोगों पर धारा 143,149 व 283 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो