script

जोरावर नगर में श्री जगदम्बा माताजी का मनाया पाटोत्सव

locationसीकरPublished: Oct 09, 2019 06:16:17 pm

हल्के के ग्राम जोरावर नगर में मंगलवार को श्रीजगदम्बा माताजी का 36वां पाटोत्सव मनाया गया।

जोरावर नगर में श्री जगदम्बा माताजी का मनाया पाटोत्सव

जोरावर नगर में श्री जगदम्बा माताजी का मनाया पाटोत्सव

श्रीमाधोपुर. हल्के के ग्राम जोरावर नगर में मंगलवार को श्रीजगदम्बा माताजी का 36वां पाटोत्सव मनाया गया। मंदिर महन्त पं. पंचानंद शर्मा ने बताया कि छत्तीस वर्ष पूर्व गाँव के ही ठाकुर सज्जन सिंह शेखावत ने श्रीजगदम्बा माताजी मन्दिर की स्थापना करवाई थी तब से आज तक अनव्रत रूप से पूजा-पाठ ठाकुर सज्जन सिंह द्वारा करवाई जाती हैं।
यहाँ हर नवरात्रों में विशेष हवन-पूजन एवं कन्या भोज करवाया जाता है।
मंगलवार को नवरात्रा उत्थापन पर गाजे बाजे घोडिय़ाँ एवं शाही लवाजमे के साथ श्रीजगदम्बा माताजी की सवारी निकाली गई, जो मंदिर से रवाना होकर नगर परिक्रमा की शोभयात्रा में ग्राम के लोगों ने भाग लिया। पदयात्रा के वापस मंदिर पहुंचने पर आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
नीमकाथाना. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने स्थापना दिवस पर विजयादशमी उत्सव मनाया। उत्सव में शारीरिक योग प्रदर्शन व पथ संचलन निकाला। पथ संचलन शहर के सुभाष मंडी, कपिल मंडी होते हुए निकाला गया।
इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर भारत माता के जय घोष लगाएं। संचलन के अग्रेसर गजेंद्र सिंह शेखावत थे। संचलन से पूर्व विद्यालय नम्बर 4 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांवरमल अग्रवाल अगवाड़ी, भंवरदान, शिक्षक रघुवीर मीणा, चंदन, नवनीत, नरेश जिंदल, कमलेश आदि ने हिस्सा लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो