scriptश्रीगंगानगर, बाड़मेर के बाद चूरू राज्य में सबसे गर्म, पारा 45.5 डिग्री | churu @ 45.5 degre | Patrika News

श्रीगंगानगर, बाड़मेर के बाद चूरू राज्य में सबसे गर्म, पारा 45.5 डिग्री

locationकानपुरPublished: Apr 16, 2017 11:16:00 pm

Submitted by:

dinesh rathore

अंचल में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। श्रीगंगानगर और बाड़मेर के बाद चूरू राज्य में रविवार को सबसे गर्म जिला है।

चूरू.सीकर. अंचल में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। श्रीगंगानगर और बाड़मेर के बाद चूरू राज्य में रविवार को सबसे गर्म जिला है। श्रीगंगानगर में 46 और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। दिन बढऩे के साथ गर्मी का असर भी बढ़ता गया। दोपहर तक सड़कें वीरान हो गई और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण लोग घरों में पंखे-कूलरों के आगे ही बैठे रहे। वहां भी पूरी राहत नहीं मिल पाई। चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोगों ने सिर पर तोलियां व मुंह पर दुपट्टा बांधा। लू से बचने के लिए आमजन ने जूस व दही की लस्सी से गला तर किया। दिन का अधिकतम तापमान दोपहर ढाई और शाम साढ़े चार बजे के बीच बढ़ा जो 45.5 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं सीकर जिले के फतेहपुर मौसम केंद्र पर पारा 42.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया। 
यू बढ़ता गया तापमान 

सुबह साढ़े 8 बजे – 31.4 डिग्री

सुबह साढ़े 11 बजे – 42 डिग्री

दोपहर ढाई बजे – 44.4 डिग्री

शाम साढ़े पांच बजे – 45.5 डिग्री

10 अप्रेल से लगातार बढ़ रहा तापमान 
10 अप्रेल 35.4 डिग्री

11 अप्रेल 40.3 डिग्री

12 अप्रेल 42.3 डिग्री

13 अप्रेल 43.6 डिग्री

14 अप्रेल 44.2 डिग्री

15 अपे्रल 45.0 डिग्री

16 अप्रेल 45.5 डिग्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो