scriptढाई घंटे गायब हुआ शहर, दुबक गए लोग | City disappears for two and a half hours | Patrika News

ढाई घंटे गायब हुआ शहर, दुबक गए लोग

locationसीकरPublished: Dec 15, 2019 10:54:29 am

Submitted by:

Sachin

ढाई घंटे गायब रहा शहर, दुबक गए लोग

ढाई घंटे गायब रहा शहर, दुबक गए लोग

ढाई घंटे गायब रहा शहर, दुबक गए लोग

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में आज मौसम का नया रंग देखने को मिला। देा दिन की बरसात व ओलावृष्टि के बाद शनिवार को खिली धूप के बाद आज जिलेभर में भयंकर कोहरा छा गया। करीब ढाई घंटे तक छाए कोहरे में पूरा शहर ही गायब सा नजर आने लगा। दस मीटर की दूरी पर भी देखना मुश्किल हो गया। ऐसे में वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। वाहनों की रफ्तार रैंगने वाली हो गई। बहुत से चालकों ने तो वाहन सड़क किनारे खड़े कर वाहन चलाना ही बंद कर दिया। अल सुबह से छाया कोहरा साढे आठ बजे बाद धीरे- धीरे छंटना शुरू हुआ। इसके बाद ही वाहन चलना शुरू हुए। मौसम का जन जीवन पर भी भारी असर रहा। लोग देर तक रजाई में दुबके रहे। वहीं, जो लोग बाहर थे, वो आग जलाकर सर्दी से बचने की जुगत में दिखे। हालांकि 9 बजे बाद धूप खिलना शुरू हो गया। जिससे आमजन को थोड़ी राहत मिली।
तापमान में बदलाव

तापमान की बात करें तो सीकर में आज तापमान में आंशिक बढ़ोत्तरी हुई। शनिवार को तापमान जहंा 2.6 डिग्री था, वह आज 5.9 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि इससे सर्दी में कोई खास कमी महसूस नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के सीकर, झुंझुनूं, अलवर, धौलपुर, दौसा, भरतपुर, करौली व पश्चिमी राजस्थान के चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ के कई इलाकों में कुछ दिन मौसम ऐसा ही ओर देखने का मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो