प्रशासन के खिलाफ आक्रोश
घटना में लोगों का प्रशासन के खिलाफ आक्रोश भी सामने आया। सूचना देने के बाद भी करीब एक घंटे तक दमकल नहीं पहुंची तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया। लोगों ने प्रशासन की लचर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नगर परिषद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। लोगों का कहना था कि शहर में ही दमकल को पहुंचने में एक घंटा लगना परिषद प्रशासन की भारी लापरवाही है।
दो दिन पहले लोसल में हुआ था हादसा
बतादें कि इससे पहले सीकर जिले के लोसल में भी आगजनी की बड़ी घटना हुई थी। यहां बस स्टैंड के पास दुल्हन के बरी के बेस के शॉ रूम में आग लग गई थी। जिसमें भी 30 से 40 लाख रुपए के कपड़ों का नुकसान होने की बात सामने आई थी। यहां भी दमकल सूचना देने के दो घंटे बाद पहुंची थी। जिसके चलते लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन भी किया था।