scriptCm Raje in Neemkathana : मुख्यमंत्री राजे की गौरव यात्रा का सीकर जिले में प्रवेश | CM Raje Gaurav Yatra in neemkathana SIkar | Patrika News

Cm Raje in Neemkathana : मुख्यमंत्री राजे की गौरव यात्रा का सीकर जिले में प्रवेश

locationसीकरPublished: Sep 22, 2018 04:59:25 pm

Submitted by:

vishwanath saini

www.patrika.com/sikar-news/

Gaurav yatra in sikar

cm in neemkathana

नीमकाथाना. विभिन्न संगठनों के विरोध के ऐलान के बीच मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा शनिवार को नीमकाथाना से सीकर जिले में प्रवेश किया। सीएम कोटपूतली में सभा को संबोधित कर दोपहर 3 बजे हैलीकॉप्टर से गजानंद मोदी खेल मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर उतरीं। इसके बाद सीएम नेहरू पार्क में आयोजित सभा को संबोधित किया।

 

कार्यक्रम की तैयारियों में दिनभर प्रशासन जुटा रहा। यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव-ढाणियों में पीले चांवल बांटकर जनसम्पर्क किया और शहर में वाहन रैली निकाली था। सांसद सुमेदानंद सरस्वती, चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, भाजपा प्रदेश प्रभारी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विभिन्न संगठनों के विरोध की घोषणा के बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हंै। शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारी दिनभर सडक़ों की साफ सफाई में जुटे रहे।


मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
सीकर. मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की तीन दिवसीय यात्रा का आगाज शनिवार को होगा। जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि मुख्यमंत्री राजे शनिवार दोपहर कोटपूतली से हैलीकॉप्टर से रवाना होकर 4 बजे नीमकाथाना पहुंचेंगी तथा आम सभा को संबोधित करेंगी एवं रथ द्वारा राजस्थान गौरव यात्रा कार्यक्रम की शुरूआत करेंगी। मुख्यमंत्री शाम साढ़े पांच बजे नीमकाथाना से रथ द्वारा शाम को बबाई (खेतड़ी) के लिए प्रस्थान करेंगी।

जिला कलक्टर ने बताया मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे 24 सितम्बर को मण्डावा(झुंझुनूं) से हैलीकॉप्टर से सुबह साढ़े दस बजे रवाना होकर सुबह ग्यारह बजे फतेहपुर पहुंचेंगी तथा आम सभा को संबोधित करेंगी। फतेहपुर से हैलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर एक बजे लक्ष्मणगढ़ पहुंचेंगी तथा आम सभा को संबोधित करेंगी एवं रथ द्वारा यात्रा प्रारम्भ करेंगी।

 

मुख्यमंत्री रथ द्वारा लक्ष्मणगढ़ से प्रस्थान कर दोपहर ढ़ाई बजे रसीदपुरा पहुंचेंगी जहां स्वागत कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री रसीदपुरा से प्रस्थान कर दोपहर तीन बजे सीकर पहुंचेंगी एवं आम सभा को संबोधित करेंगी। मुख्यमंत्री सीकर से रथ द्वारा प्रस्थान कर शाम साढ़े पांच बजे पलसाना बाईपास पहुंचेंगी जहां स्वागत कार्यक्रम होगा। पलसाना से शाम छह बजे रींगस बाईपास पहुंचेंगी जहां स्वागत का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रींगस से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो