scriptRajasthan Chunav 2018 : शेखावाटी में CM राजे व गहलोत की सभा, PM मोदी व राहुल गांधी भी आएंगे | Cm raje in Khandela and Ex Cm Ashok Gehlot in Sadulpur Today | Patrika News

Rajasthan Chunav 2018 : शेखावाटी में CM राजे व गहलोत की सभा, PM मोदी व राहुल गांधी भी आएंगे

locationसीकरPublished: Dec 02, 2018 01:27:13 pm

Submitted by:

vishwanath saini

चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में शेखावाटी पर सभी दलों ने निगाह टिका दी है। रविवार को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की खंडेला विधानसभा क्षेत्र में सभा होगी।

Cm raje in Khandela and Ex Cm Ashok Gehlot in Sadulpur Today

Cm raje in Khandela and Ex Cm Ashok Gehlot in Sadulpur Today

सीकर.

(Rajasthan Election 2018) चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में शेखावाटी पर सभी दलों ने निगाह टिका दी है। रविवार को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की खंडेला विधानसभा क्षेत्र में सभा होगी। मुख्यमंत्री राजे की यहां दोपहर दो बजे सभा प्रस्तावित है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार सुबह दस बजे सभा होगी।

तीन दिसम्बर को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की सीकर जिले में दांतारामगढ़ व पाटन में सभी होगी। वहीं झुुंझुनूं जिले के गुढ़ागौडज़ी में सभा प्रस्तावित है। वहीं चार दिसम्बर को पीएम मोदी की सीकर के खेल स्टेडियम में सभा होगी। वहीं इसी दिन बुहाना क्षेत्र में राहुल गांधी की सभा होगी।

 

File Photo

पीएम दौरे को लेकर बैठक आज
प्रधानमंत्री की चार दिसम्बर को प्रस्तावित सभा के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की रविवार सुबह बैठक होगी। जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने बताया कि बैठक को प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी संबोधित करेंगे। पीएम की सभा के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी पहले ही दी जा चुकी है।

ट्रेंडिंग वीडियो