scriptRajasthan चुनाव 2018 : वोटिंग से 5 दिन पहले CM राजे ने साधा कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना | Cm vasundhra Raje in Khadela Sikar for Rajasthan Election Rally | Patrika News

Rajasthan चुनाव 2018 : वोटिंग से 5 दिन पहले CM राजे ने साधा कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना

locationसीकरPublished: Dec 02, 2018 06:58:08 pm

Submitted by:

vishwanath saini

Rajasthan Chunav 2018 : कांग्रेस के गढ़ रहे शेखावाटी में लगातार सक्रिय दिखाई दे रही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार शाम खंडेला में चुनावी सभा की।

Cm vasundhra Raje in Khadela Sikar for Rajasthan Election Rally

Cm vasundhra Raje in Khadela Sikar for Rajasthan Election Rally

खंडेला. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 की वोटिंग के लिए महज पांच दिन शेष रह गए हैं। हर प्रत्याशी अपनी जीत के लिए एडी-चोटी तक का जोर लगाए हुए हैं। स्टार प्रचारकों के भी जमकर दौरे हो रहे हैं। इससे पहले भाजपा-कांग्रेस ने अपनी-अपनी का घोषणा पत्र जारी जनता से वोटों के खातिर ढेरों वादे किए हैं।

इधर, कांग्रेस के गढ़ रहे शेखावाटी में लगातार सक्रिय दिखाई दे रही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार शाम खंडेला में चुनावी सभा की। सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम राजे ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो काम रही है। जो योजनाएं जनता के लिए लागू कर चुकी है। उन सबको कांग्रेस ने अपने आगामी चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया है।

 

 


कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चार उम्मीदवार सोते हैं, पांच उठते हैं: मदनलाल सैनी


सीकर. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदल लाल सैनी ने एक बार फिर कांग्रेस पर तंज की तलवार से हमला बोला है। सैनी ने सीकर में प्रधानजी के जाव में सीकर के भाजपा प्रत्याशी रतन जलधारी के समर्थन में आयोजित सभा में कहा कि कांग्रेस बिना दुल्हे की बारात है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री के उम्मीदवारों की संख्या भी रोज बढ़ती है। रात को चार उम्मीदवार सोते हैं और अगले दिन उठते ही पांच उम्मीदवार हो जाते हैं। सैनी ने इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। कहा कि सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है। मोदी सरकार को देश की ताकत और मान बढ़ाने वाला बताते हुए सैनी ने कहा कि अब सरकार ने सेना को भी फ्री हेंड कर दिया है। दुश्मनों से मुकाबला करने के लिए सेना को सरकार से पूछने की जरूरत नहीं होती है। ऐतिहासिक होगी मोदी की सीकर सभा: BJP सीकर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सीकर में चार दिसंबर को होने वाली चुनावी सभा को लेकर भाजपा की ओर से आज प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, यूआईटी चेयरमैन हरीराम रणवां और भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने चुनावी सभा की रूप रेखा रखी।

 

उन्होंने बताया कि चार दिसंबर को मोदी की सभा जिला खेल स्टेडियम में दोपहर एक बजे होगी। जिसके लिए सभी बूथ स्तर पर भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि मोदी की सभा जिले की ऐतिहासिक सभा होगी। जो पहले के सारे रिकॉर्ड तोडऩे के साथ भाजपा के पक्ष में मतों का रिकॉर्ड भी तोड़ेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो