scriptमावठ के बाद खिली धूप, अब बर्फीली हवाओं की चेतावनी | cold wave alert in rajasthan | Patrika News

मावठ के बाद खिली धूप, अब बर्फीली हवाओं की चेतावनी

locationसीकरPublished: Dec 06, 2021 10:47:45 am

Submitted by:

Sachin

शेखावाटी में मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। रविवार की मावठ के बाद सोमवार को अंचल में मौसम फिर साफ हो गया।

मावठ के बाद खिली धूप, अब बर्फीली हवाओं की चेतावनी

मावठ के बाद खिली धूप, अब बर्फीली हवाओं की चेतावनी

सीकर. शेखावाटी में मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। रविवार की मावठ के बाद सोमवार को अंचल में मौसम फिर साफ हो गया। बादल छंटने के साथ धूप भी खिल उठी। वहीं, तापमान में भी एक डिग्री की बढ़त होने से सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार ये राहत अल्पकालिक है। हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी से जल्द ही शेखावाटी सहित प्रदेश में तापमान में गिरावट के साथ बर्फीली हवाओं का दौर शुरू होगा। जिससे अंचल में अचानक सर्दी बढ़ेगी।

छाया कोहरा, एक डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान
शेखावाटी में कोहरे का असर सोमवार को भी नजर आया। अंचल के ग्रामीण इलाकों में इसका असर ज्यादा दिखा। जहां दृश्यता में भी कमी रही। हालांकि दिन चढऩे के साथ खुली धूप से धूंध छंट गई। इधर, फतेहपुर में सोमवार को भी न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़त दर्ज हुई। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में सोमवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम साफ होने के साथ ही तापमान में आने वाले दिनों में लगातार कमी दर्ज होगी।

गिरेगा तापमान, चलेगी बर्फीली हवा
इधर, मौसम विभाग के अनुसार अंचल में अब सर्दी का असर बढ़ेगा। इस दौरान तापमान गिरने के साथ शीतलहर भी चलेगी। स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार इसका असर प्रदेश के कई इलाकों सहित हरियाणा व दिल्ली में भी रहेगा। स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालई क्षेत्रों पर पहुंच चुका है। जिसका असर सोमवार तक पहाड़ी राज्यों में देखा जा सकता है। उत्तर भारत में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान कुछ बढ़ सकते हैं तथा अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 7 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे बढ़ जाएगा। इसी के साथ उत्तर भारत में उत्तर पश्चिम दिशा से बर्फीली हवाएं चलने लगेंगी। जिससे राजस्थान के कुछ भागों में शीतलहर चल सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो