scriptCold will increase in Rajasthan after 48 hours | राजस्थान में 48 घंटे बाद बढ़ेगी सर्दी, फतेहपुर में पारा 4.2 डिग्री | Patrika News

राजस्थान में 48 घंटे बाद बढ़ेगी सर्दी, फतेहपुर में पारा 4.2 डिग्री

locationसीकरPublished: Dec 02, 2022 11:24:43 am

Submitted by:

Sachin Mathur

सीकर. राजस्थान में सर्दी का असर दो दिन में बढऩे वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने की वजह से ऐसा होगा। जिससे तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर का दौर भी शुरू हो सकता है।

राजस्थान में 48 घंटे बाद बढ़ेगी सर्दी, फतेहपुर में पारा 4.2 डिग्री
राजस्थान में 48 घंटे बाद बढ़ेगी सर्दी, फतेहपुर में पारा 4.2 डिग्री

सीकर. राजस्थान में सर्दी का असर दो दिन में बढऩे वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने की वजह से ऐसा होगा। जिससे तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर का दौर भी शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पहुंच चुका है। इससे दो व तीन दिसंबर को जम्मू -कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और हिमपात की संभावना है। इससे राजस्थान सहित पंजाब, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के तलहटी व मैदानी इलाकों में दो दिन तापमान जरुर बढ़ या ठिठका रहा सकता है, लेकिन मौसम साफ होने के साथ ही हवाओं की दिशा बदलने से तापमान गिरेगा।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.