scriptCongress's politics is heavy on the workers, when executive start | कांग्रेस की सियासत कार्यकर्ताओं पर भारी, कब अनलॉक होगी कार्यकारिणी | Patrika News

कांग्रेस की सियासत कार्यकर्ताओं पर भारी, कब अनलॉक होगी कार्यकारिणी

locationसीकरPublished: Nov 22, 2022 12:31:15 pm

Submitted by:

Sachin Mathur

सीकर. प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पारा अभी से गर्माने लगा है। लेकिन कांग्रेस की कार्यकारिणी अभी तक अनलॉक नहीं हो सकी है।

कांग्रेस की सियासत कार्यकर्ताओं पर भारी, कब अनलॉक होगी कार्यकारिणी
कांग्रेस की सियासत कार्यकर्ताओं पर भारी, कब अनलॉक होगी कार्यकारिणी

सीकर. प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पारा अभी से गर्माने लगा है। लेकिन कांग्रेस की कार्यकारिणी अभी तक अनलॉक नहीं हो सकी है। मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश अध्यक्ष व मंत्रियों की ओर से कार्यकर्ताओं से फ्लैगशिप योजनाओं को लेकर जनता के बीच में जाने का आह्मान किया जा रहा है। लेकिन अभी तक कई जिलों में तो जिलाध्यक्ष ही नियुक्त नहीं हुए है। जिन जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त हो गए वहां अभी तक जिला कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ है। हालात यह है कि ब्लॉक कार्यकारिणी की सूचियां भी सियासत में उलझी हुई है। कार्यकारिणी गठित नहीं होने की वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल भी कमजोर हो रहा है। दरअसल, प्रदेश में सियासी संग्राम के बाद कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। इसके बाद भी कांगे्रस अभी तक नियुक्ति की फाइल पटरी पर नहीं आ रही है। पिछले दिनों कांग्रेस को नया अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं की उम्मीद जगी, लेकिन राहुल गांधी की यात्रा और दो राज्यों के विधानसभा चुनाव की वजह से मामला फिर से अटक गया है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.