scriptControversy over the recruitment of Shekhawati University | भर्ती में मनमर्जियां: कुलाधिपति को बिना सूचना दिए शुरू कर दी भर्ती, प्रमुख सचिव ने मांगा जवाब | Patrika News

भर्ती में मनमर्जियां: कुलाधिपति को बिना सूचना दिए शुरू कर दी भर्ती, प्रमुख सचिव ने मांगा जवाब

locationसीकरPublished: May 22, 2023 12:57:58 pm

Submitted by:

Ajay Sharma

भर्ती के नियम बनाने वाले विवि के डिप्टी रजिस्ट्रार व शोध निदेशक ने भी कर दिया आवेदन

भर्ती में मनमर्जियां: कुलाधिपति को बिना सूचना दिए शुरू कर दी भर्ती, प्रमुख सचिव ने मांगा जवाब
पंडित दीनदयाल उपाध्याय विवि की भर्तियों का मामला

यादवेन्द्र सिंह राठौड़. सीकर.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विवि की भर्ती में बड़ी चूक सामने आई है। विवि प्रशासन ने बिना कुलाधिपति की अनुमति के भर्ती शुरू कर दी। इसकी भनक लगने पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव ने विवि को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि विवि प्रशासन का दावा है कि उच्च शिक्षा विभाग व कुलाधिपति कार्यालय में जवाब भिजवा दिया है। भर्ती में रोस्टर की पालना होने की वजह से विवि प्रशासन विवादों के घेरे में है। दूसरी तरफ भर्ती के नियम बनाने वाले दो अ धिकारियों ने भी आवेदन कर दिया है। इसको लेकर भी लगातार अभ्य र्थियों की ओर से सवा उठाए जा रहे हैं। भर्ती में शेखावाटी विश्वविद्यालय के परीक्षा निदेशक डॉ. रविंद्र कटेवा ने काॅमर्स विभाग में प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन कर दिया। वहीं यूनिवर्सिटी के ही सहायक कुलसचिव परीक्षा एवं शोध प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने भी आवेदन करा है। अभ्यर्थियों का यह भी आरोप है कि कुलपति प्रो. भगीरथसिंह बिजारणियां का कार्यकाल 9 सितंबर 2023 को समाप्त हो रहा है। वह कार्यकाल पूर्ण होने से तीन महीने पहले यानी 9 जून 2023 तक ही नीतिगत निर्णय लेने में सक्षम हैं। इस वजह से भी विवि प्रशासन की ओर से भर्ती में लगातार जल्दबाजी बरती जा रही है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.