scriptसरकार की जनविरोधी नीतियों का करें मुकाबला- अमराराम | CPIM two day program in sikar | Patrika News

सरकार की जनविरोधी नीतियों का करें मुकाबला- अमराराम

locationसीकरPublished: Feb 04, 2019 07:58:24 pm

Submitted by:

Puran

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी (माकपा) के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी (माकपा) के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ।

सरकार की जनविरोधी नीतियों का करें मुकाबला- अमराराम

सीकर.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी (माकपा) के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में वर्तमान राजनीतिक चुनौतियां और हमारा दायित्व विषय पर व्याख्यान का कार्यक्रम हुआ। इशमें मुख्य वक्ता माकपा के राज्य सचिव अमराराम थे। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार को जनविरोधी व किसान विरोधी बताते हुए कहा कि वामपंथी पार्टियां ही उनके खिलाफ आंदोलन कर सकती है। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों में नीतिगत कोई फर्क नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कर्जा माफी की घोषणा मजाक बन कर रह गई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा की इन नीतियों का जनता लोकसभा चुनावों में जवाब देगी। इससे पहले माकपा जिला सचिव किशन पारीक ने दो दिवसीय आयोजन के बारे में बताते हुए शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रथम सत्र में सीटू के राज्य सचिव हजारीलाल शर्मा ने पार्टी के संविधान व रीति नीति पर व्याख्यान दिया। द्वितीय सत्र में केंद्रीय कमेटी के सदस्य प्रो वासुदेव शर्मा ने जनता की क्रांति विषय व तीसरे सत्र में राज्य सचिव मंडल के सदस्य रविंद्र शुक्ला ने पार्टी और जन आंदोलन पर विचार व्यक्त किए। शिविर की अध्यक्षता मंगलसिंह व बीएस मील ने की। शिविर में पार्टी के चुनिंदा प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो