script

मौसम विभाग का अलर्ट, दोपहर बाद बदलेगा मौसम, 45 से 50 किमी की रफ्तार से अंधड़, होगी तेज बारिश

locationसीकरPublished: Jun 14, 2019 04:05:32 pm

Submitted by:

Vinod Chauhan

Cyclone Vayu effect in Rajasthan : मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ अंधड़, बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग का अलर्ट, दोपहर बाद बदलेगा मौसम, 45 से 50 किमी की रफ्तार से अंधड़, होगी तेज बारिश

मौसम विभाग का अलर्ट, दोपहर बाद बदलेगा मौसम, 45 से 50 किमी की रफ्तार से अंधड़, होगी तेज बारिश

सीकर.
चक्रवाती तूफान वायु ( cyclone vayu effect in Rajasthan ) का असर प्रदेश में अगले 2-3 दिन तक बना रह सकता है। मौसम विभाग ( weather Department ) के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ अंधड़, बारिश की संभावना है। इसके अलावा कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। हवा का दवाब उत्तर-पश्चिम की तरफ ज्यादा रहेगा। वहीं शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। इधर, मौसम परिवर्तन से अधिकतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी पर ब्रेक लग गया और दिन और रात के तापमान का अंतर लगातार कम हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में तापमान में और गिरावट होगी।


इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट ( IMD alert )
मौसम विभाग ने आज और कल के लिए सीकर, चूरू, झुंझुनूं, अजमेर, अलवर, भरतपुर, बारां, बांसवाड़ा, बूंदी, चितौडगढ़, डूंगरपुर, कोटा, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, दौसा, जयपुर, राजसमंद, उदयपुर, सिरोही जिले में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी, बारिश की संभावना जताई है।

4 डिग्री तक गिरा पारा
शेखावाटी सहित प्रदेश में इस सप्ताह के दौरान मौसम के तेवर नरम रहेंगे। सीकर में गुरुवार को दिनभर उमस और चिपचिपी गर्मी ने परेशान किया। दोपहर बाद काली घटाएं छाई और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चली। जिले के पलसाना, सांवली में मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सीकर शहर के कई इलाकों में शाम को छितराई बारिश हुई। बारिश के बाद तपन से झुलस रहे लोगों को कुछ राहत मिली। चूरू का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री, न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री और पिलानी में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो