scriptVIDEO: ससुराल आए युवक का श्मशान घाट के पास पेड़ से लटका मिला शव, गांव में फैली सनसनी | Dead body of a young man who went to his in-laws' house was found | Patrika News

VIDEO: ससुराल आए युवक का श्मशान घाट के पास पेड़ से लटका मिला शव, गांव में फैली सनसनी

locationसीकरPublished: May 20, 2022 12:42:05 pm

Submitted by:

Sachin

राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाना इलाके के कुली गांव में एक युवक का पेड़ पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई।

VIDEO: ससुराल आए युवक का श्मशान घाट के पास पेड़ से लटका मिला शव, गांव में फैली सनसनी

VIDEO: ससुराल आए युवक का श्मशान घाट के पास पेड़ से लटका मिला शव, गांव में फैली सनसनी

सीकर/खाचरियावास. राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाना इलाके के कुली गांव में एक युवक का पेड़ पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक डुंगरी रेनवाल निवासी जितेन्द्र पुत्र रामचंद्र गेनड़ है। जिसका कुली में ससुराल है। सुबह जब श्मशान घाट स्थित ग्रेवल रोड पर लोगों ने उसका शव पेड़ के फंदे पर झूलता देखा तो सरंपच को इसकी जानकारी दी। इस पर सरपंच ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर खाचरियावास सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। दांतारामगढ़ थानाधिकारी मदनलाल कड़वासरा ने बताया कि घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पत्नी से था विवाद, मारपीट के बाद हुई थी सुलह
जानकारी के अनुसार मृतक जितेन्द्र का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। जिसके चलते वह करीब दो- तीन साल से पीहर ही रह रही थी। करीब चार दिन पहले रामचंद्र अपने पिता व अन्य लोगों के साथ ससुराल आया था। जहां उसका ससुराल पक्ष से विवाद होने पर पत्नी ने फिर से उसके खिलाफ दांतारामगढ़ थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया था। पर इसके बाद गुरुवार को दोनों पक्ष में सुलह होने पर वह वापस गांव चला गया था। जबकि उसके पिता गांव में ही किसी परिचित के घर रुक गए थे। इसी बीच वह बाइक पर ससुराल वापस कब आया और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई ये अनसुलझा रहस्य है। जिसकी जांच में पुलिस जुटी है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8az380
तीन बच्चों का पिता था मृतक
जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय मृतक जितेन्द्र तीन बच्चों का पिता था। जो भी उससे दूर अपनी मां के साथ ननिहाल ही रह रहे थे। वह अपनी पत्नी व बच्चों को वापस ले जाना चाहता था। इस संबंध में ही वह ससुराल आया था। जहां उसका ससुराल पक्ष से विवाद होकर फिर सुलह हो गई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो