script

फतेहपुर में हिरण अभ्यारण व नेचर पार्क!

locationसीकरPublished: Feb 20, 2020 07:23:14 pm

सरकार फतेहपुर में हिरण अभ्यारण व नेचर पार्क के लिए विचार करेगी। वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्रोई ने कही यह बात।

फतेहपुर में हिरण अभ्यारण व नेचर पार्क!

फतेहपुर में हिरण अभ्यारण व नेचर पार्क!

सीकर. सीकर के फतेहपुर क्षेत्र में हिरण अभ्यारण व नेचर पार्क के लिए विचार किया जाएगा। वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्रोई ने कहा कि इसके लिए योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।


स्वीकृति के लिए होंगे प्रयास
नेचर पार्क सवाल पर वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्रोई ने कहा कि नेचर पार्क के लिए विभाग से बातचीत कर यहां भी स्वीकृत करवाया जायेगा। रामगढ़ क्षेत्र में हिरण अधिक होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभ्यारण की योजना बनाने की प्रकिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही कुछ प्रयास किए जायेंगे। इस दौरान रेंजर संदीप लॉयल सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्रोई बुधवार रात को फतेहपुर पहुंचे। उन्होंने बुधगिरी मढ़ी पर दर्शन कर भागवत कथा में शिरकत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री सुखराम विश्रोई का स्वागत किया। महिला मण्डली के द्वारा आयोजित सत्संग में मंत्री ने कहा कि व्यक्ति को धार्मिक बनना चाहिए तथा अपनी कमाई का कुछ दान भी करना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो