सीकरPublished: Nov 12, 2023 09:51:24 am
Sachin Mathur
Diwali festival: मां लक्ष्मी व भगवान राम के आगमन का पर्व दिवाली रविवार को आस्था व उल्लास से मनाया जाएगा।
मां लक्ष्मी व भगवान राम के आगमन का पर्व दिवाली रविवार को आस्था व उल्लास से मनाया जाएगा। रंग बिरंगी रोशनी से सजे घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में धन की देवी की पूजा होगी। आतिशबाजी के साथ उल्लास आसमां छुएगा। पंडित दिनेश मिश्रा के अनुसार कार्तिक अमावस्या पर मनाई जाने वाली दिवाली पर महालक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और कुबेर देवता की पूजा के साथ इसी दिन लंका विजय कर अयोध्या लौटे भगवान राम की पूजा- अर्चना कर खुशियां मनाई जाती है। इस बार कार्तिक अमावस्या रविवार दोपहर 02.44 से सोमवार को दोपहर 02.56 बजे तक रहेगी। ऐसे में रात्रिकालीन पर्व दिवाली रविवार को मनाई जाएगी। जिसकी शहर ने पूरी तैयारी कर ली है।