scriptVIDEO: खूंखार श्वान ने डेढ साल के मासूम व महिला सहित छह लोगों पर किया हमला, गंभीर हालत में पहुंचे अस्पताल | dog attacked six people including innocent and woman, villagers killed | Patrika News

VIDEO: खूंखार श्वान ने डेढ साल के मासूम व महिला सहित छह लोगों पर किया हमला, गंभीर हालत में पहुंचे अस्पताल

locationसीकरPublished: Jun 28, 2022 01:03:32 pm

Submitted by:

Sachin

सीकर/अजीतगढ़. राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ की नजदीकी बुर्जा की ढाणी के बुरकड़ा में आज एक खूंखार श्वान ने जमकर आतंक मचाया।

VIDEO: खूंखार श्वान ने डेढ साल के मासूम व महिला सहित छह लोगों पर किया हमला, गंभीर हालत में पहुंचे अस्पताल

VIDEO: खूंखार श्वान ने डेढ साल के मासूम व महिला सहित छह लोगों पर किया हमला, गंभीर हालत में पहुंचे अस्पताल

सीकर/अजीतगढ़. राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ की नजदीकी बुर्जा की ढाणी के बुरकड़ा में आज एक खूंखार श्वान ने जमकर आतंक मचाया। उसने महिला व एक डेढ साल के मासूम सहित छह लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें अजीतगढ़ के सरकारी अस्पताल सहित अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। इधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने भी श्वान पर लाठी- डंडों से हमला कर दिया। पीट- पीटकर ग्रामीणों ने उसे जान से मार दिया। घटना के दौरान गांव में काफी देर तक दहशत का माहौल रहा।

किसी का हाथ, तो किसी का पैर खाया
ग्रामीणों के अनुसार श्वान पागल हो गया था। जो हर किसी पर गुर्राकर हमला कर रहा था। इधर- उधर भागते हुए जो भी उसके सामने आया उसी पर उसने भौंकते हुए हमला कर दिया। उसने किसी के हाथ तो किसी के पैर को काटने के साथ नाखूनों से नौंच दिया। जिसके चलते ढाणी के छह लोग जख्मी हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार करवाना पड़ा। अजीतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती 20 वर्षीय पिंकी ने बताया कि श्वान ने देखते ही उस पर हमला कर उसका हाथ काट लिया। बड़ी म़ुश्किल से श्वान ने उसका पीछा छोड़ा। श्वान के काटने पर डेढ वर्षीय बाबू को भी अजीतगढ़ अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

श्वान को पीट- पीटकर मारा
श्वान के हमलों से बुर्जा की ढाणी में दहशत का माहौल हो गया। एक के बाद एक हमले से गुस्साए ग्रामीणों ने इस पर श्वान को मारने का फैसला कर लिया। घरों से लाठी व डंडे लेकर वे उसके पीछे दौड़े और फिर पीट- पीटकर उसको मार दिया। ग्रामीणों ने कहा कि श्वान पागल हो गया था। जिससे पूरे गांव के लोगों को खतरा था। ऐसे में उसे मारना ही उचित था। खबर लिखने तक गांव में प्रशासन का कोई शख्स नहीं पहुंचा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो