scriptबड़ी खबर: घर में सगाई के दौरान सिलेंडर में आग से चार झुलसे, तीन जयपुर रेफर | During the engagement in the house, four were scorched by the fire | Patrika News

बड़ी खबर: घर में सगाई के दौरान सिलेंडर में आग से चार झुलसे, तीन जयपुर रेफर

locationसीकरPublished: Aug 19, 2022 12:52:28 pm

Submitted by:

Sachin

राजस्थान के सीकर के लोसल कस्बे में आज गैस सिलेंडर में आग से चार लोग झुलस गए। जिनमें एक महिला सहित तीन लोगों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।

घर में सगाई थी, इसी बीच सिलेंडर में आग से चार झुलसे, तीन रेफर

घर में सगाई थी, इसी बीच सिलेंडर में आग से चार झुलसे, तीन रेफर

सीकर/लोसल. राजस्थान के सीकर जिले के लोसल कस्बे में आज सगाई की खुशियों के बीच सिलेंडर ने पकड़ी आग में चार जने झुलस गए। जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। हादसा वार्ड नम्बर 33 में किशोर जांगीड़ के घर सिलेंडर लीक होने की वजह से हुआ। जिसे ठीक करने के लिए मैकेनिक को बुलाया गया था। इसी दौरान पास जल रही भट्टी से सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जिसमें अशोक व पड़ौसी भागीरथ मल झुलस गए। जिन्हें बचाने पहुंची किशोर की साली विमला व अन्य पड़ौसी महिला विद्या देवी भी आग की चपेट में आ गए। जिन्हें नजदीकी लोगों ने निजी वाहनों से लोसल के सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर अब तक अशोक, भागीरथ मल व विद्या को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, विद्या उपचाराधीन है। घटना के बाद मौके व अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी घटना स्थल का जायजा लिया।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8d4cvc

घर में था सगाई का कार्यक्रम, पड़ौस से लाए थे सिलेंडर
जानकारी के अनुसार किशोर सिंह के घर उसकी बेटी रचना की सगाई का कार्यक्रम था। जिसके लिए लड़के वाले जयपुर से आने वाले थे। घर में दावत के चलते पड़ौसी भागीरथ मल के घर से सिलेंडर उधार लाया गया था। जो सुबह भट्टी में लगाते समय लीक करने लगा। जिसे ठीक करवाने के लिए मैकेनिक को बुलाया गया था। जो घर पहुंचकर उसे सुधारने में ही जुटा था। इसी दौरान रसोई के बाहर जल रही भट्टी से सिलेंडर ने आग पकड़ ली।

सगाई में आई थी विमला
हादसे में घायल विमला किशोर की साली है। जो सूलियावास से रचना की सगाई में शामिल होने आई थी। यहां उसने आग से भागीरथ मल व अशोक को झुलसते देखा तो वह भी उन्हें बचाने भागी। जिसका भी इस दौरान हाथ झुलस गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो